दंतेवाड़ा, । गृहग्राम फरसपाल में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुलोचना कर्मा ने छ.ग. महतारी की पूजा कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। फरसपाल में धान खरीदी के पहले दिन 27.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इस दौरान फरसपाल सरपंच अनिल कर्मा, केशापुर सरपंच सोहन भवानी, मंगल मौर्य, छन्नू कुंजाम, राकेश कर्मा, केशव इच्छाम, लेम्प्स प्रबन्धक एवं किसान व ग्रामीण मौजूद थे।
