किरंदुल । लौह नगरी किरंदुल में कोरोना संक्रमण व डेंगू बीमारी को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय ने समस्त विद्यालयों में सेनेटाइजर का छिड़काव करने का दिए निर्देश दिया है ।

“स्वच्छ किरंदुल, स्वच्छ विद्यालय”के लक्ष्य को लेकर
नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल रॉय के निर्देश पर अरविन्द कॉलेज और शासकीय. उच्च. मा. विद्यालय में साफ-सफई व सेनेटाइज़र, कीटनाशक दवाई का छिड़काव का कार्य प्रमोद सिंह, नागेश कुमार ,एडमल स्वामी,स्वच्छता दीदीओं द्वारा पूर्ण किया गया,साथ ही उन्होंने सभी विद्यालय में यह कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया हैं |
बता दे कि बढ़ते कोरोना संक्रमण और डेंगू जैसे अन्य बीमारियों को देखते हुये किरंदुल क्षेत्र के सभी जगहों की साफ -सफई, सेनेटाइज़र,कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया गया ।






![]()


