Skip to content
June 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन ने की मुलाकात, सीएम को समस्याओं से कराया अवगत
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन ने की मुलाकात, सीएम को समस्याओं से कराया अवगत

Purushottam Manhare December 2, 2021

रायपुर । मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन की बैठक हुई । छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष कैलाश रुंगटा , प्रदेश महामंत्री प्रमोद अग्रवाल एवं प्रदेश प्रवक्ता परमानंद जैन ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चावल उद्योग, विशेषकर कस्टम मिलिंग कार्य की कठिनाइयों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की एवं उसके निराकरण के उपायों की समीक्षा की. इसी क्रम में उन्होंने प्रदेश में मिलर एवं कृषकों द्वारा धान खरीदी हेतु जमा कराए जाने वाले बारदानों का मूल्य ₹18 से बढ़ाकर ₹25 प्रति नग एवं कस्टम मिलिंग में प्रोत्साहन राशि ₹40 से बढ़ाकर ₹120 प्रति कुंटल किए जाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने यह भी विश्वास दिलाया है कि चावल उद्योग की कठिनाइयों के निराकरण करने में राज्य सरकार चावल उद्योग का पूरा -पूरा सहयोग करेगी. किसानों से धान खरीदी एवं गरीबों को चावल वितरण जैसे प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रदेश के राइस मिलों की सबसे प्रमुख भूमिका है, मिलर्स के सहयोग के बिना पूरी धान खरीदी और उसका निराकरण संभव ही नहीं है, सरकार के सबसे नजदीकी सहयोगी के रुप में सरकार राइस मिलर्स को ही मानती है. एसोसिएशन के सभी सुझाओं का क्रियान्वयन में पूरा -पूरा ध्यान रखा जाएगा

प्रदेश प्रवक्ता परमानंद जैन एवं सलाहकार मोहन अग्रवाल ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने करतल ध्वनि कर मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया ,और कहा कि इस घोषणा से प्रदेश के पूरे चावल उद्योग में नवजीवन का संचार हुआ है. प्रदेश एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष कैलाश रुंगटा ने . मुख्यमंत्री कोआश्वस्त किया है कि पूरे प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में फैले , हमारे चावल उद्योग के द्वारा धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग कार्यक्रम के सफल संचालन में राज्य सरकार को पूरा पूरा सहयोग किया जाएगा.
प्रदेश के समस्त राइस मिलर्स ने अपने प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री को निमंत्रित किया एवं उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए मुख्यमंत्री का सम्मान करने का निर्णय लिया है.
मुख्यमंत्री कार्यालय से तिथि निश्चित होते हैं वृहद सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

बैठक में राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू ,खाद्य सचिव टोपे श्वर वर्मा  ,मार्कफेड के प्रबंध संचालक किरण कौशल उपस्थित रहे. प्रदेश एसोसिएशन की ओर से कैलाश रुंगटा ,महासचिव प्रमोद अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता परमानंद जैन, रोशन चंद्राकर, राजेंद्र लुंकड़, पारस चोपड़ा ,मोहनलाल अग्रवाल, मुरारी भूतड़ा ,दिलीप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल ,अतुल अग्रवाल, मनोज मित्तल, संदीप अग्रवाल ,विनय अग्रवाल ,बांके अग्रवाल, आदिल गांधी शिव पूजन गुप्ता उपस्थित रहे ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous कोरोना संक्रमण व डेंगू बीमारी के संक्रमण को रोकने नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय ने विद्यालयों में सेनेटाइज करने दिया निर्देश
Next नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस ने नगर निगम भिलाई-चरौदा के कांग्रेस के वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी की

Related Stories

युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार संपन्न
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार संपन्न

June 3, 2026
माहेश्वरी समाज हमेशा सेवा और त्याग के लिए पहचाना जाता है :काबरा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

माहेश्वरी समाज हमेशा सेवा और त्याग के लिए पहचाना जाता है :काबरा

June 3, 2026
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से की मुलाकात
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से की मुलाकात

June 3, 2026

Recent Posts

  • युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार संपन्न
  • माहेश्वरी समाज हमेशा सेवा और त्याग के लिए पहचाना जाता है :काबरा
  • भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से की मुलाकात
  • जनदर्शन मे कलेक्टर से मिले चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, रखी अपनी मांगें
  • शहीद महेंद्र कर्मा पार्क में अन्याय बर्दाश्त नहीं! राजू रेड्डी बोले – कर्मा की प्रतिमा तत्काल लगाई जाए, नाम में कोई छेड़छाड़ न हो

You may have missed

जनदर्शन मे कलेक्टर से मिले चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, रखी अपनी मांगें

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.