Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • सुजुकी मोटर्स ने दिया एनएमडीसी आईटीआई, भांसी के छात्रों को बेहतरीन भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुजुकी मोटर्स ने दिया एनएमडीसी आईटीआई, भांसी के छात्रों को बेहतरीन भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर

Purushottam Manhare September 25, 2022

*प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान 43 छात्रों का हुआ चयन*

एनएमडीसी, बचेली व एनएमडीसी आईटीआई संस्थान स्थानीय युवाओं की प्रगति हेतु व योजगार उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास कर रही है जिसके परिणामस्वरुप संस्थान में राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनी प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कर योग्य छात्रों को रोजगार प्रदान करने में सहयोग दे रही है। इसी कड़ी में 24.09.2022 को एनएमडीसी आईटीआई, भांसी में सुजुकी मोटर्स द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से योग्य छात्रों व उम्मीदवारों को रोजगार के नए अवसर मिले हैं।

सुजुकी मोटर्स द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 94 छात्रों ने भाग लिया जिसमें से 43 छात्रों ने सफलता पूर्वक साक्षात्कार को पास कर रोजगार प्राप्त किया है।

इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक (सीएसआर एवं सीसी), एनएमडीसी, बचेली द्वारा सरस्वती पूजन कर की गई जिसके पश्चात संस्था के प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए प्लेसमेंट ड्राइव सम्बन्धी जानकारी साझा की तथा छात्रों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने को कहा।

ततपश्चात श्री मोहन, एच आर (सुज़ुकी मोटर्स) ने भी छात्रों को प्रेरित करते हुए अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकल कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की समझाईश दी। उन्होंने कैंपस में चयन के उपरांत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराया ।

मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक (सीएसआर एवं सीसी), एनएमडीसी, बचेली ने अपने वक्तव्य में सभी छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु सफल लोगों के विभिन्न उदाहरण दिए तथा उनकी सफलता एवं संघर्ष की कहानियां भी बताई जिसका उद्देश्य छात्राओं में उत्साह जागृत करना था। आगे मुख्य अतिथि ने छात्रों को आशापूर्ण रहने, मेहनत करने व अपने काम के प्रति ईमानदार रहने को कहा। उन्होंने छात्रों को बस्तर क्षेत्र से बाहर निकलकर अन्य राज्यों की कंपनियों में मिल रहे रोजगार के अवसर को एक वरदान बताते हुए संस्था द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे संसाधनों का पूरा लाभ उठाने को कहा।

सभी चयनित छात्रों को 7 महीने के कार्यकाल के उपरांत उनके प्रदर्शन के आधार पर साल भर के परिवीक्षा में रखा जायेगा और 3 साल के कार्यकाल अवधि समाप्त करने के उपरांत उन्हें स्थाई किया जाएगा। जिसके बाद सुज़ुकी कंपनी से आए टेक्नीकल एक्सपर्ट श्री प्रशांत ने कंपनी में उपयोग किए जाने वाले तकनीकों से सम्बंधित जानकारियाँ साझा कीं।

यहाँ यह उल्लेखनीय है कि एनएमडीसी, बचेली अपनी सीएसआर गतिविधियों के तहत विभिन्न विकासशील योजनाएं चला रही है जिसमें एनएमडीसी आईटीआई, भांसी एक अहम भूमिका निभाती है। एनएमडीसी, आईटीआई आदिवासी समुदाय के छात्र-छात्राओं को तकनिकी शिक्षा प्रदान कर उनके जीवन में महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक प्रभाव ला रही है तथा उनको रोजगार योग बनने में भी सहयोग कर रही है। यहाँ उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से संस्था एवं छात्रों के बेहतरीन प्रदर्श को देखते हुए अनेक छात्र-छात्राओं का चयन कई प्रसिद्ध कम्पनियों में जैसे कि एनएमडीसी प्रोजेक्ट, अडानी सोलर पावर, मारुती सुजुकी मोटर्स, मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट, स्काई ऑटोमोबाइल, स्नाइडर इलेक्ट्रिक, योकोहामा टायर्स इत्यादि में होता आ रहा है।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा उपस्थित सभी गणमान्यों का आभार व्यक्त किया गया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous प्रज्ञा कर्ण बधिर शाला के बधिर सप्ताह पर आयोजित खेलकूद पुरुस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा
Next 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर राजधानी में राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.