Skip to content
November 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • रायपुर के सभी घरों में होगा डिजिटल डोर नंबर, यूनिक कोड से हर घर की होगी पहचान
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के सभी घरों में होगा डिजिटल डोर नंबर, यूनिक कोड से हर घर की होगी पहचान

Purushottam Manhare September 26, 2022

 

*कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने देवेन्द्र नगर पहुंचकर डिजिटल डोर नंबर सुविधा की ली जानकारी*

*आपातकालीन व आवश्यक सेवाएं अब घर बैठे मिलेगी नागरिकों को*

*रायपुर।* कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज देवेन्द्र नगर सेक्टर के स्ट्रीट नंबर 22 पहुंचकर रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा रायपुर शहर में लगाए जा रहे डिजिटल डोर नंबर की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर व रायपुर स्मार्ट सिटी के एम.डी. श्री मयंक चतुर्वेदी भी उनके साथ थे। शहर के सभी 3.15 लाख घरों पर डिजिटल डोर नंबर लगाए जाने से मकान मालिक को विभिन्न करों के भुगतान, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नल कनेक्शन सहित 26 तरह की आवश्यक व आपातकालीन सेवाएं घर बैठे सुगमता पूर्वक प्राप्त होगी। इंडसइंड बैंक के साथ मिलकर रायपुर स्मार्ट सिटी लि. व रायपुर नगर निगम इस डिजिटल नंबर के माध्यम से सभी सम्पत्ति मालिकों को उनकी सम्पत्ति आई.डी. भी उपलब्ध करा रहा है।

रायपुर स्मार्ट सिटी लि. व नगर निगम ने मिलकर राजधानी रायपुर के सभी मकानों को डिजिटल डोर नंबर के जरिए एक यूनिक आई.डी. प्रदान कर सुविधाओं को हाईटेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। डिजिटल डोर नंबर के माध्यम से मकान मालिक को ई-गवर्नेंस माड्यूल से जुड़ी 26 सेवाएं घर पर लगे यूनिक डिजिटल प्लेट में छपे क्यू आर कोड को स्कैन करने से बड़ी आसानी से प्राप्त होगी। इसके लिए महापौर श्री एजाज़ ढेबर की उपस्थिति में इंडसइंड बैंक व रायपुर स्मार्ट सिटी के मध्य 25 जून 2022 को करार हुआ था और अब इस परियोजना पर कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।

कलेक्टर डॉ. भुरे ने शहर में लगाए रहे इस महत्वपूर्ण व हाईटेक व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों से कहा है कि निर्धारित अवधि में सभी घरों में यूनिक नंबर लगाया जाना सुनिश्चित करें। इस दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री उज्जवल पोरवाल, जोन कमिश्नर श्री आर.के. डोंगरे, मैनेजर जी.आई.एस. श्री रंजीत रंजन सहित इंडसइंड बैंक के अधिकारी भी उपस्थित थे।

रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रबंध संचालक श्री मयंक चतुर्वेदी ने इस संबंध में बताया कि सभी मकानों का पृथक से एक यूनिक नंबर तैयार कर क्यू आर कोड के साथ प्लेट के रूप में घर-घर लगाया जा रहा है। इस यूनिक नंबर से सम्पत्ति कर, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नल कनेक्शन, नामांतरण, भवन अनुज्ञा, नियमितीकरण सहित 26 जरूरी सेवाओं के साथ-साथ, पुलिस, एम्बुलेंस, फ़ायर ब्रिगेड की आपातकालीन सेवाएं घर बैठे सुगमता पूर्वक मिलेगी। घर की स्पष्ट पहचान होने से डोर-टू-डोर डिलीवरी सुविधा भी इससे आसान हो जाएगी। इसके अलावा इस डिजिटल नंबर के माध्यम से सभी संपत्ति मालिकों को अपना संपत्ति आईडी भी प्राप्त होगा। रायपुर के देवेन्द्र नगर सेक्टर से डिजिटल डोर नंबर लगाने की शुरूआत कर दी गई है और 6 माह में सभी घरों में डिजिटल डोर नंबर लगा दिए जाएंगे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous स्कूल शिक्षा विभाग ने तिमाही परीक्षा के लिए जारी किए नये निर्देश
Next पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की दी शुभकामनाएं

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.