Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भारत सरकार के फैलोशिप कार्यक्रम के तहत तालाब संरक्षण पर परिचर्चा का आयोजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

भारत सरकार के फैलोशिप कार्यक्रम के तहत तालाब संरक्षण पर परिचर्चा का आयोजन

Purushottam Manhare October 1, 2022

*सह अस्तित्व के साथ जन सहभागिता से तालाब होंगे संरक्षित*

*तालाबों की महत्ता पर विशेषज्ञों ने दिए सुझाव*

*रायपुर।* परंपरागत तालाबों के संरक्षण व संवर्धन के बहुआयामी सोच के संदर्भ में विचार विमर्श हेतु विशेषज्ञों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन बूढ़ातालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर परिसर में आयोजित हुआ। विशेषज्ञों ने कहा कि तालाब के साथ सह-अस्तित्व के साथ आम लोगों का जलीय तंत्र के साथ बेहतर जुड़ाव होना चाहिए, जिससे कि तालाब का शुद्धिकरण व उपयोगिता निरंतर बनी रहे। शहरी आवासन एवं कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के फैलोशिप कार्यक्रम से संबद्ध युवाओं ने रायपुर स्मार्ट सिटी लि. व नगर निगम के साथ मिलकर इस संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें एन.जी.ओ., जैव पारिस्थितिकी, पुरातत्व व ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण में जुटे विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया।
इस संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए ग्रीन आर्मी के संस्थापक श्री अमिताभ दुबे ने छत्तीसगढ़ सहित देश में तालाबों के प्रति आम लोगों की आस्था का जिक्र करते हुए कहा कि तालाब भारतीय संस्कृति का आधार है और इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि रायपुर में तालाबों के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में शासन स्तर पर सकारात्मक प्रयास हुए है, जिससे तालाबों को नया जीवन मिल रहा है। बूढ़ातालाब को नया जीवन देने के लिए उन्होंने रायपुर स्मार्ट सिटी व नगर निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नगर की स्वयंसेवी संस्थाओं व जन जागरूकता से नया जीवन मिला है और निर्जन हो रहे स्थल में आम लोगों की आवाजाही से पूरा परिसर अब गुलज़ार है।
धरोहर संरक्षण समिति की अध्यक्ष ऑर्किटेक्ट श्रीमती शिवी जोशी उपाध्याय ने तालाबों के ऐतिहासिक स्वरूप का प्रभावी विश्लेषण करते हुए कहा कि इतिहास के हर कालखंड में तालाबों के निर्माण व संरक्षण में जो प्रयास हुए है, उसका ही प्रतिफल है कि हर शहर में असंख्य तालाब आज भी आम निस्तारी के लिए सुलभ है, अब वर्तमान पीढ़ी की यह जिम्मेदारी है कि उपलब्ध सभी आधुनिक व परंपरागत संसाधनों के साथ आम लोगों की जागरूकता से इन तालाबों को संरक्षित करें। उन्होंने विसर्जन कंुड के जरिए अब सीधे तालाबों में प्रतिमाओं के विसर्जन नहीं होने से पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
पर्यावरण विशेषज्ञ व कलिंगा विश्वविद्यालय के वनस्पति शास्त्र के प्रोफेसर श्री सैज़ बख्श ने तालाबों के शुद्धिकरण को वनस्पति व जीवों के लिए अति उपयोगी बताते हुए कहा कि बूढ़ातालाब व अन्य तालाब, जिनके संवर्धन हेतु महत्वपूर्ण काम हुए है, वहां जलीय जीवों का संवर्धन तेजी से हो रहा है और जैव पारिस्थितिकी में अपेक्षित सुधार आया है। उन्होंने कहा कि गांवों की तर्ज पर हर घर तालाबों के शुद्धिकरण व संरक्षण से जुड़े यह आवश्यक है।
संगोष्ठी में उप अभियंता श्रीमती अर्जिता दीवान ने तालाबों के संरक्षण की दिशा में रायपुर नगर निगम व रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के निरंतर प्रयासों के संबंध में सभी अवगत कराया और रायपुर के तालाबों को जीवन देने किए गए आधारभूत कार्यों व व्यवहार परिवर्तन संबंधी कार्यक्रमों विस्तार से जिक्र किया।
प्रकृति की ओर संस्था के प्रमुख श्री मोहन वर्ल्यानी ने कहा कि तालाबों को प्रदूषित जल से बचाने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के साथ ही आम लोगों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल के संरक्षण हेतु रेन वॉटर हार्वेस्टिंग हर घर में स्थापित करने सभी को जागरूक करने की आवश्यकता है और जन सहभागिता से जल संरक्षण की दिशा में तेज कदम बढ़ाना अब समय की आवश्यकता है। संगोष्ठी में नागरिकों ने विशेषज्ञों से पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रश्न किए एवं अपने सुझाव भी दिए।
इस संगोष्ठी का संचालन शहरी आवासन एवं कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन स्मार्ट सिटी मिशन फैलोशिप कार्यक्रम से जुड़ी फैलो दिव्या चांद ने किया एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लि. अपनी सेवाएं दे रही फैलो ओवीया तंगराज, उपमा घोष, हर्षा आर्या ने सहयोग दिया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous रायपुर के इमलीडीह में सतनाम सत्संग ,7 दिवसीय गुरुगद्दी पूजा का शुभारम ,5 को भव्य शोभायात्रा
Next मुख्यमंत्री गांधी जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.