रायपुर। महंत लक्ष्मीनारायण दास वॉर्ड 43 में रायपुर स्मार्ट सिटी के तहत पूरे वार्ड में आज पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुभारंभ हुआ। अब वार्ड वासियों के घरों घर तक जल की आपूर्ति होती रहेगी। इससे पहले वार्ड में पानी की समस्या अधिक रहती थी। खासकर गर्मियों के दिनों में टैंकर से प्यास बुझानी पड़ती थी। अब ऐसा भविष्य में वार्ड वासियों को इस प्रचार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर निगम के एमआईसी सदस्य एवं पार्षद जितेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि हम अपने वार्ड के लोगों की समस्याओं का ध्यान रखते हैं और आगे भी रखेंगे अब हमारे वार्ड में घरों घर पीने का पानी निरंतन मिलता रहेगा। मैं प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और शहर के महापौर एजाज ढेबर का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं।
