रायपुर: गांवों से शहरों तक चारों ओर आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की धूम है, चारों ओर हर्षोल्लास का वातावरण है, आकर्षण पण्डालों और रास गरबा कार्यक्रमों के साथ दशहरा उत्सव की तैयारी भी जोरों पर है। पहले रायपुर शहर में प्रमुख रूप से दो-तीन स्थानों पर ही दशहरा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाता था परन्तु अब आबादी बढ़ने के कारण यह उत्सव अनेक जगहों पर भी मनाया जाने लगा है।
इस वर्ष से रायपुर ग्रामीण के बोरियाखुर्द में भी दशहरा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे है । समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष लच्छुराम निषाद, संरक्षक एन.के. शुक्ला और सचिव रुद्र कुमार साहू ने बताया कि इस गौरवपूर्ण आयोजन के लिए समिति गठित किया गया, जिसमे प्रमुख रूप से लेखराम साहू रमेश कुमार नन्दे कमलेश साहू रोहित साहू, नरेश साहू, सुरेंद्र सिन्हा, डी.पी. पटेल, दुजराम साहू रोशन लाल साहू, राजू देवांगन, संदीप साहू, ओमप्रकाश सिन्हा, प्रवीण कुमार, फलेश्वर साहू कृष्ण कुमार एवं अन्य शामिल है।
रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में स्थित बोरियां खुर्द में प्रथम बार







![]()


आयोजित होने वाले दशहरा महोत्सव व रावण दहन कार्यक्रम पदाधिकारियों, सदस्यों
क्षेत्रवासियों के जन सहयोग से किया जा रहा है।
इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महोत्सव की विशालता एवं भव्यता यहां बनने वाले पचास फिट ऊंची रावण, तीस-तीस फिट ऊंची कुमकरण और मेघनाथ की पुतले से है। लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चलने वाले रोमांचकारी आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। दिन में बच्चों के लिए निःशुल्क पतंगबाजी और नगर के महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित होने वाले है।
सांयकाल में हमारी धार्मिक आस्था के प्रतीक रामलीला का संगीतमय प्रस्तुति व रावण
दहन तथा रात्रि में छत्तीसगढ़ी सास्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम, सुप्रसिद्ध जस गीत गायक
प्रवीण दुकालू यादव के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। दशहरा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ रायपुर ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व मंत्री सत्यनारायण शार्मा के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व विधायक नंदकुमार साहू के विशिष्ठ आतिथ्य तथा आकाश शर्मा अध्यक्ष जोन क्र. 10 व श्रीमती उमा चन्द्रहास निर्मलकर पार्षद वार्ड क्रमांक 54 व क्षेत्रीय जनवासियों की उपस्थिति में संपन्न होगा। यह सांस्कृतिक एवं धार्मिक महोत्सव नगर वासियों के लिए उत्सवपूर्ण, गौरवपूर्ण आयोजन होगा जो लोगों के मन में भाई-चारे, एकता अखनता, सदाचार, सद्विचार, समरसता, साहर और सहयोग की भावना जागृत करेगा।
