Skip to content
September 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • उत्साह के साथ शुरू हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल
  • Newsbeat
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

उत्साह के साथ शुरू हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल

Purushottam Manhare October 6, 2022

*पिट्ठुल, भौंरा, गिल्ली-डंडा, लंगड़ी दौड़, रस्साकसी, फुगड़ी का हुआ आयोजन*

*छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक उत्साह*

रायपुर, 06 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ियां आलंपिक खेलों के शुभारंभ के साथ ही रायपुर जिले में भी परंपरागत खेलों की प्रतियोगिता शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में भाग लेने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक में काफी उत्साह दिखा। पारम्परिक खेलों को महत्व मिलने से इसे मैदान पर खेलने वालों से लेकर दर्शकों में भी खुशी की झलक देखने मिली। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगरीय इलाकों तक में पारम्परिक खेल गिल्ली-डंडा, लंगड़ी दौड़, पिट्ठुल, रस्साकसी, फुगड़ी, भौंरा, खो-खो सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों और आमजनों में इन खेलों में भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। गोबरा-नवापारा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष श्री धनराज मध्यानी ने खेलों की शुरूवात की। तिल्दा-नेवरा में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक् शैलेश नितिन तिर्वेदी और पूर्व विधायक  जनकराम वर्मा ने छत्तीसगढ़िया आलंपिक खेलो की शुरूवात की।

राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओें को आगे बढ़ाने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। आज से प्रारंभ हुए इस खेल आयोजन में नगरीय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों ने भाग लिया। पहली बार हो रहे पारंपरिक खेलों के इस आयोजन में बड़ी संख्या में छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं, पुरूष खेलों में शामिल हुए।

*14 खेलों का तीन वर्गों में होगा आयोजन*

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता तीन वर्गाे में आयोजित की जा रही है। पहला वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा वर्ग 18 से 40 वर्ष की आयु तक और तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक आयु तक का है। इन तीन वर्गो में अलग-अलग महिला और पुरुष दोनों शामिल हो सकते हैं। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों में पारम्परिक खेल गिल्ली-डंडा, लंगड़ी दौड़, पिट्ठुल, संखली, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), गेड़ी दौड़, फुगड़ी, भौंरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, बिल्लस खेलों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता पहले राजीव मितान क्लब स्तर पर स्पर्धा होगी। आठ क्लब को मिलाकर एक क्लब बनाया जाएगा। चयनित खिलाड़ी विकासखंड स्तर पर होने वाली प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद विकासखंड, नगरी निकाय क्लस्टर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा। यह प्रतियोगिता ग्रामीण और नगरीय निकाय दोनों पर आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागी अपने वार्ड या गांव के राजीन युवा मितान क्लब, ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव और नगरीय निकायों में वार्ड कार्यालयों में अपना पंजीयन करा सकते है।

*6 अक्टूबर से लेकर 6 जनवरी तक चलेगा आयोजन*

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में सबसे पहले राज युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक होंगे। वही जोन स्तर का आयोजन 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होंगे। विकासखंड स्तर पर 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर 17 नवंबर से 26 नवंबर तक और संभागीय स्तर पर आयोजन 5 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच होगा। वही राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का अंतिम चरण 28 दिसंबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक आयोजित होगा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous सबसे कम बेरोजगारी दर में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, सुशासन, समृद्धि और समावेशी विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल
Next मांदर की थाप पर थिरके संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत…

Related Stories

नागार्जुन महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में विधायक राजेश मूणत ने किया नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

नागार्जुन महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में विधायक राजेश मूणत ने किया नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत

September 23, 2026
आयुष्मान में महिलाओं को ईलाज नहीं मिल रहा – कांग्रेस*
  • Latest
  • Newsbeat
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

आयुष्मान में महिलाओं को ईलाज नहीं मिल रहा – कांग्रेस*

September 23, 2026
भाटापारा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग , 192 मामलों से 1,02,780 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

भाटापारा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग , 192 मामलों से 1,02,780 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ

September 23, 2026

Recent Posts

  • नागार्जुन महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में विधायक राजेश मूणत ने किया नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत
  • आयुष्मान में महिलाओं को ईलाज नहीं मिल रहा – कांग्रेस*
  • भाटापारा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग , 192 मामलों से 1,02,780 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ
  • रायपुर जिले में वीबी-जी राम-जी योजना को मिली रफ्तार, 74 करोड़ के 2381 कार्य स्वीकृत
  • शरद विषुव/Autumnal Equinox : प्रकृति को समझें, अंधविश्वास से नहीं विज्ञान से जुड़ें

You may have missed

रायपुर जिले में वीबी-जी राम-जी योजना को मिली रफ्तार, 74 करोड़ के 2381 कार्य स्वीकृत

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.