Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • छत्तीसगढ़ में अपराध के आंकड़ों पर भाजपाई कर रहे हैं गलत बयानी – कांग्रेस
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

छत्तीसगढ़ में अपराध के आंकड़ों पर भाजपाई कर रहे हैं गलत बयानी – कांग्रेस

Purushottam Manhare October 7, 2022

*प्रशासनिक आतंकवाद और अपराधियों को सरंक्षण भाजपा का चरित्र है, भूपेश सरकार में संविधान और कानून का राज है*

रायपुर/ 07 अक्टूबर 2022। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि सभ्य समाज में एक भी अपराधिक घटना अस्वीकार्य है। कांग्रेस सरकार अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण के लिये काम कर रही है। भाजपा द्वारा घटना विशेष के आधार पर पूरे राज्य के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करना गलत है। जब राज्य में भाजपा की सरकार थी तब की अपेक्षा राज्य में अपराधों में कमी आई है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के नागरिकों विशेष कर महिलाओं को भय मुक्त जीवन जीने का वातावरण देने को प्राथमिकता में रखा। यही कारण है कि राज्य में अपराधों और महिला अत्याचार की घटनाओं में कमी आयी। सरकार की कानून व्यवस्था के प्रति मुस्तैदी का ही परिणाम है कि राज्य में नक्सल जैसे घटनाओ में भी कमी आयी है। छत्तीसगढ़ शांति का टापू है। वर्तमान सरकार में प्रशासनिक सक्रियता और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही तेजी से बढ़ी है जिसके चलते ना केवल अपराधों में नियंत्रण हो रहा है, बल्कि अपराधी भी पकड़े जा रहे हैं। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने पहले दिन ही स्पष्ट संदेश दिया कि कोई भी व्यक्ति संविधान और कानून से ऊपर नहीं है और अपनी कार्यवाहीयों से इस तथ्य को प्रमाणित भी किया है। कोई भी आरोपी, कोई भी अपराधी, कोई भी षड्यंत्रकारी कानून और संविधान के दायरे से बाहर नहीं है। अब तक किसी भी बड़ी घटना में अपराधीयों पर त्वरित कार्यवाही हुई है। प्रत्येक जिलों में विशेष सेल बनाकर जमीन मकान खाली करवाने का गिरोह रमन राज में चलाया जाता था। रमन सरकार के 15 साल के कुशासन में क्राइम ब्रांच वसूली एजेंट का काम करती रही है। प्रशासनिक आतंकवाद और अराजकता रमन सरकार के संरक्षण में प्रदेश में फलते फूलते रही, जिसे भूपेश बघेल सरकार ने खत्म किया है। भारतीय जनता पार्टी के 15 साल के दौरान प्रदेश से 27 हजार से अधिक महिलाएं गायब हुई जिस पर भाजपा नेता मौन रहे। गंगा पांडे जैसे भाजपा नेता मानव तस्करी में संलिप्त रहे। झलियामार, मीना खलखो और मन मडकम हिड़मे जैसे बलात्कार और हत्या के प्रकरण रमन राज में होते है। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ओपी गुप्ता को रमन सरकार के दौरान मुख्यमंत्री निवास में संरक्षण मिलता रहा। जगत पुजारा, पोडियम लिंगा और धर्मेंद्र चोपड़ा जैसे भारतीय जनता पार्टी के एजेंटों का नक्सल कनेक्शन भी सर्वविदित है।
प्रदेश कांग्रेस, संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि पूर्व के रमन सरकार अपराध को नियंत्रित करने में असफल रही है भाजपा नेताओं के संरक्षण में तस्करी करने वाले अवैध कार्य करने वाले अपराधी फलते फूलते रहे हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार बनने के बाद कानून मजबूती से जनता को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं अपराधियों में कानून का ख़ौफ़ दिख रहा है एनसीआरबी के आंकड़ों के राज्य में अपराध नियंत्रण की गवाही दे रही है वर्तमान में भूपेश बघेल सरकार हत्या, लूट, डकैती जैसे गंभीर अपराधों में लगातार गिरावट आ रही है। बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध में 47 प्रतिशत और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में 58 प्रतिशत की कमी आई है। नक्सल घटनाओं में 80 परसेंट और नक्सल हमलों में शहादत में 76 प्रतिशत की कमी एक बड़ी उपलब्धि है। मुद्दों के दिवालियापन से जूझ रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता अनर्गल बयानबाजी कर छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों को बदनाम करने नित नए साजिश रच रहे हैं। धरमलाल कौशिक और छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं इसी तरह से झूठ, भ्रम और गलत बयानी करके अपनी विश्वसनीयता खोते जा रहे हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous भाजपा बताए कि गोपनीय बैठक के नाम पर किनके खिलाफ षड़यंत्र रचे जा रहे हैं? इतनी परदेदारी क्यों?’
Next जीएसटी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में कर संग्रहण में चुनौतियां एवं सुझाव संबंधी बैठक में छत्तीसगढ़ चेम्बर ने आयुक्त, राज्य कर को जीएसटी सरलीकरण संबंधी दिये सुझाव

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.