रायपुर । जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने
रेल्वे स्टेशन रायपुर में अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में एक बार फिर सफलता पाई है । जीआरपी एवं आरपीएफ की टीम नशा के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही कर रही है इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश के दो आरोपी जीआरपी और आरपीएफ के हत्थे चढ़े हैआरोपी सर्वेश कुमार से 17 किलो कीमती 85,000 / रूपये एवं आरोपी सुनिल त्रिपाठी से 13 किलो ग्राम कीमती 65,000 /रु कुल 30 किलो 1,50,000 / का गांजा जप्त किया गया है ।सभी आरोपी के खिलाफ 22 धारा 20 वी नार0 एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है ।पकड़े गए आरोपी में (01) सर्वेश कुमार पिता स्व० बजरंग बहादुर सिंह उम्र 33 वर्ष पता- अंधाया थाना महेवाघाट जिला कौशम्बी (उ.प्र.)
(02) सुनिल त्रिपाठी पिता स्व० मोतीलाल त्रिपाठी उम्र 52 वर्ष पता- अंधावा थाना महेवाघाट जिला कौशम्बी (उ.प्र.)है ।
आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर धर्मेन्द्र सिंह द्वारा ट्रेन में अवैध रूप से नशीला पदार्थ परिवहन के रोकथाम हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने का निर्देश के पालन में जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलायी जा रही है जिसमें चेकिंग के दौरान 10.10.22 को रात्रि में रेल्वे स्टेशन रायपुर मेन गेट के सामने जिन्दल गार्डन के पास आरोपी सर्वेश कुमार पिता स्व० बजरंग बहादुर सिंह उम्र 33 वर्ष पता अंधावा थाना महेवाघाट जिला कौशम्बी (उ. प्र. एवं सुनिल त्रिपाठी पिता स्व० मोतीलाल त्रिपाठी उम्र 52 वर्ष पता अंधावा थाना महेवाघाट जिला कौशम्बी (उ.प्र.) अपने अपने पास रखे ट्राली बैग में मादक पदार्थ गांजा लेकर ट्रेन सारनाथ एक्सप्रेस से जाने हेतु बैठे थे आरोपी सर्वेश कुमार के कब्जे से 17 किलो कीमती 85,000 / तथा आरोपी सुनिल त्रिपाठी के कब्जे से 13 किलो कीमती 65,000/ कुल 30 किलो कीमती 1,50,000/ रू का मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया उक्त गांजा आरोपी उड़िसा से उत्तर प्रदेश ले जाना बताये आरोपियों के विरूद्ध 22 धारा 20 बी नार० एक्ट दर्ज किया जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर विशेष एनडीपीएस न्यायालय रायपुर के आदेश से जेल दाखिल किया गया। ट्रेन में नशीला पदार्थ अवैध रूप से परिवहन रोकथाम चेकिंग अभियान लगातार जारी है।






![]()


