Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • 28 अक्टूबर से प्रारंभ होगा छठ महापर्व
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

28 अक्टूबर से प्रारंभ होगा छठ महापर्व

Rakesh Kumar October 16, 2022

इस वर्ष एक लाख से अधिक श्रद्धालु महादेव घाट पर जुटेंगे।

छठ पूजा आस्था का महापर्व

रायपुर। चार दिवसीय छठ महापर्व 28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होगी। पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए रविवार को छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर के प्रमुख  राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चार दिवसीय छठ महापर्व 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होगी। इस वर्ष अक्टूबर 28 से 31 तक पूरे भारत सहित विश्व में छठ महापर्व हर्षोल्लास एवं परम्परा के साथ मनाया जायेगा । राजेश कुमार सिंह ने आगे बताया कि छठ महापर्व उत्तर भारतीय समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो इस वर्ष 28 अक्टूबर से प्रारम्भ होगी और अक्टूबर 31 को समाप्त होगी।
कोरोना काल के बाद, इस वर्ष महादेव घाट पर छठ पूजा भव्यता के साथ मनाई जाएगी। छठ महापर्व स्वच्छता का सबसे बड़ा प्रतीक है। वर्तमान में भारत सरकार के द्वारा स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जबकि छठ महापर्व प्राचीन काल से ही स्वच्छता का सन्देश देती आ रही है। इस पर्व पर लोगों द्वारा शुद्ध प्रसाद बनाया जाता है।

जिसे सूर्य भगवान को भोग लगाया जाता है। लोगों के द्वारा समूहों में सड़क एवं घाटों की सफाई की जाती है।
हमारी मान्यताओं के अनुसार छठि मैय्या विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता की ब्रांड एम्बेसडर है। इस वर्ष नहाय-खाय 28 अक्टूबर को मनाया जायेगा। लोहंडा एवं खरना 29 अक्टूबर को होगा, संध्या अर्घ्य 30 अक्टूबर को होगा और उषा अर्घ्य 31 अक्टूबर को होगा।
छठ पर्व ही दुनिया का मात्र एक पर्व है जिसमें डूबते सूर्य एवं उगते सूर्य की पूजा की जाती है। छठ पर्व को षष्ठी पूजा एवं सूर्य षष्ठी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। छठ पूजा सूर्य और उनकी बहन छठी मैया को समर्पित है। त्यौहार और व्रत के अनुष्ठान कठोर हैं और चार दिनों की अवधि में मनाए जाते हैं। इनमें पवित्र स्नान, उपवास और पीने के पानी से दूर रहना, लंबे समय तक पानी में खड़ा होना और प्रसाद, प्रार्थना और सूर्य देवता को अर्घ्य देना शामिल है। बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग जिस देश एवं राज्यों में जाकर बसे वहां भी अपनी संस्कृति को आज भी बचाये हुऐ हैं। छठ महापर्व नेपाल, फिजी, मॉरिशस, सूरीनाम, गुयाना एवं अन्य देशों में भी मनाया जाता है। राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन और रायपुर नगर निगम से महादेव घाट और राजधानी के सभी तालाबों की सफाई की अपील की है। समिति के सदस्य भी घाटों की सफाई में अपना सहयोग देंगे। समिति के द्वारा घाटों को सजाया जायेगा। पार्किंग, लाइटिंग, एवं व्रती के लिए हर तरह की सुविधा की व्यवस्था समिति के द्वारा किया जायेगा। इस वर्ष एक लाख से अधिक श्रद्धालु महादेव घाट पर जुटेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम 30 अक्टूबर को महादेव घाट पर आयोजित होगी
इस वर्ष भी महादेव घाट पर समिति के द्वारा 30 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ के स्थानीय एवं भोजपुरी कलाकार के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार दिलीप षड़ंगी, भोजपुरी कलाकार एवं सुर संग्राम विजेता मोहन राठौर, भोजपुरी कलाकार प्रियंका पांडेय, अंतर्राष्ट्रीय नृत्य नाटिका प्रसिद्ध सोनाली और तरुण चोपड़ा ग्रुप के कलाकार नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे । सांस्कृतिक कार्यक्रम 30 अक्टूबर को दिन में 2 बजे प्रारम्भ होगी और रात्रि जारी रहेगी। समिति के द्वारा 30 अक्टूबर को खारुन नदी के महादेव घाट पर भव्य संध्या आरती आयोजित की जाएगी । समिति के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन 31 अक्टूबर की सुबह महादेव घाट पर किया जायेगा ।

उन्होंने आगे बताया कि समिति इस वर्ष मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, रायपुर के विधायक  सत्यनारायण शर्मा,  विकास उपाध्याय,  बृजमोहन अग्रवाल, मेयर ऐजाज़ ढेबर एवं अन्य गण्यमान्य लोगों को समिति के द्वारा आमंत्रित किया जायेगा।
इस अवसर पर छठ आयोजन समिति के पदाधिकारी रविन्द्र सिंह, सुनील सिंह, शशि सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम, परमानन्द सिंह, रामकुमार सिंह, कन्हैया सिंह, रामविलास सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, जयंत सिंह, बृजेश सिंह, अमरजीत सिंह, संतोष सिंह, अनिल सिंह, शिव शंकर सिंह, जयप्रकाश सिंह, मुकुल श्रीवास्तव, सरोज सिंह, संजय सिंह एवं अन्य सदस्य प्रेस वार्ता में उपस्थित थे ।

About Author

Rakesh Kumar

See author's posts

Post navigation

Previous कैबिनेट मंत्री अमरजीत ने गुजरात की जीत के लिए शुरू किया धुंआधार दौरा प्रचार…
Next विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने किया कर्मा विद्या मंदिर परिसर में 5 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026
एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.