Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • शहीद स्मारक भवन में आयोजित हुई पर्यावरण पर कार्यशाला
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

शहीद स्मारक भवन में आयोजित हुई पर्यावरण पर कार्यशाला

Purushottam Manhare October 18, 2022

*सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोकथाम के लिए सभी की जागरूकता जरूरी*

*रायपुर।* बालाजी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल एण्ड कॉलेजेस व श्री बालाजी थिंक मीडिया द्वारा रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के साथ मिलकर सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, बालाजी ग्रुप के चेयरमेन डॉ. देवेन्द्र नायक, पर्यावरण एवं वन्य प्राणी विशेषज्ञ डॉ. आर.पी. मिश्रा, छ.ग. पर्यावरण मंडल के वैज्ञानिक श्री अजय मालू सहित वक्ताओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण व जीव-जन्तुओं को होने वाले नुकसान पर गंभीर चर्चा की एवं सभी से आह्वान किया कि सामूहिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रत्येक व्यक्ति स्वतः भी सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से अपनी दूरी बनाएं। इस आयोजन में स्वच्छता संबंधी उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी संगठनों को सम्मानित भी किया गया।

स्थानीय शहीद स्मारक भवन में आयोजित कार्यशाला में अपने विचार व्यक्त करते हुए विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम लोगों की जागरूकता को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि सभी के संकल्प से प्रकृति को हरा-भरा व साफ-सुथरा रखने में सफलता मिलेगी। छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल से संबद्ध वैज्ञानिक अधिकारी श्री अजय मालू ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल ने सिंगल यूज प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है एवं निरंतर जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए जन चेतना विकसित करने इको क्लब का संचालन भी किया जा रहा है। उन्होंने विस्तार से प्रतिबंधित प्लास्टिक को परिभाषित करते हुए बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के लिए पूरा विश्व समुदाय एकजुटता से कार्य कर रहा है और आने वाले दिवसों में इसके सकारात्मक परिणाम सामने होंगे। वन्य प्राणी विशेषज्ञ डॉ. आर.पी. मिश्रा ने प्लास्टिक से गौवंशीय जीवों के अलावा वन्य प्राणियों में भी इसके विषैले प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं मानव समुदाय को इस दिशा में जागरूक रहते हुए सक्रिय पहल का सुझाव दिया। बालाजी ग्रुप के चेयरमेन डॉ. देवेन्द्र नायक ने कैंसर जैसी बीमारियों के लिए प्लास्टिक के विषैले तत्वों को भी जिम्मेदार बताते हुए सभी से आह्वान किया कि स्वतः भी इस दिशा में अपनी जागरूकता का परिचय दें। इस कार्यशाला में रायपुर स्मार्ट सिटी लि. व नगर निगम द्वारा संचालित जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की गई एवं विकल्पों की चर्चा करते हुए कहा गया कि सम्यक प्रयासों से अनुपयुक्त प्लास्टिक के उपयोग को प्रभावी ढंग से प्रतिबंधित किया जा सकता है। कार्यशाला में आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन पायनियर ग्रुप के संपादक श्री ए.एन. द्विवेदी ने किया।

कार्यशाला में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रीमती शुभांगी आप्टे, एन.एस.एस. की प्रोग्राम ऑफिसर श्रीमती रात्रि लहरी, रायपुर नगर निगम में स्वच्छ भारत मिशन के सहायक नोडल अधिकारी श्री अतुल सिंह, वन विभाग की फील्ड अधिकारी श्रीमती प्रमिला साहू, ग्रीन आर्मी के संस्थापक श्री अमिताभ दुबे, समाज सेवी श्री नितिन सिंघवी, ई-मंच के श्री एम.एम. उपाध्याय, नेहरू युवा केन्द्र के श्री अर्पित तिवारी को कार्यशाला में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुषमा मिश्रा ने किया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ सरकार का नवाचार : पिछड़े और अति पिछड़े क्षेत्रों में पी.पी.पी. मॉडल से संचालित होंगे कॉलेज
Next भाजपा पार्षद नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में महादेव घाट खारुन नदी का निरक्षण किया

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.