Skip to content
August 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की नीतियां किसान हितैषी :  बैजनाथ चन्द्राकर
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की नीतियां किसान हितैषी :  बैजनाथ चन्द्राकर

Purushottam Manhare October 20, 2022

*छत्तीसगढ़ में किसानों का हित पहली प्राथमिकता*

*अपेक्स बैंक के अध्यक्ष ने किसान सेवा सप्ताह में की किसानों से चर्चा*

रायपुर, 20 अक्टूबर 2022/अपेक्स बैंक के अध्यक्ष  बैजनाथ चन्द्राकर ने खैरागढ़ और छुईखदान में किसान सेवा सप्ताह कार्यक्रम में किसानों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी और उनका त्वरित निराकरण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए और उनकी समस्याओं का निराकरण अविलंब किया जाए। उल्लेखनीय है कि जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव द्वारा 18 अक्टूबर से सहकारी बैंक की शाखाओं में किसान सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज तीसरे दिन सहकारी बैंक की शाखा खैरागढ़ और छुईखदान में बड़ी संख्या में किसान आए थे।

श्री चन्द्राकर ने कहा कि जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान द्वारा आयोजित किसान सेवा सप्ताह अभूतपूर्व एवं अनुकरणीय है। उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की नीतियां किसान हितैषी हैं, उन्होंने जो कहा सो किया। किसानों का हित मुख्यमंत्री  बघेल की पहली प्राथमिकता है। किसानों की धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के 26 लाख से अधिक किसानों और पशुपालकों, हितग्राहियों को 17 अक्टूबर 2022 को दीपावली पूर्व सीधे उनके बैंक खाते में भुगतान किया गया। इससे किसानों में खुशहाली व समृद्धि आई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सहकारिता के माध्यम से किसानों के हित में संचालित योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। देश में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल पिछले वर्ष एवं इस वर्ष भी अव्वल नंबर के मुख्यमंत्री घोषित हुए हैं, यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।

कार्यक्रम में इस अवसर पर विधायक खैरागढ़ श्रीमती यशोदा निलाम्बर वर्मा, पूर्व विधायक श्री गिरवर जंघेल, मंडी अध्यक्ष श्रीमती दसमत जंघेेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री शैलेंद्र वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अपेक्स बैंक के प्रबंधक  सी. पी. व्यास,  प्रभाकर कांत यादव और बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का होगा भव्य आयोजन
Next रमन सरकार ने कमीशनखोरी के लिये कर्ज लिया कांग्रेस ने किसानों की सहायता के लिये कर्ज लिया

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.