रायपुर । राजधानी की जनहित एवं समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण के *933वें दिन* में स्थानीय फुटपाथ में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों तथा बुजुर्ग महिलाओं, मासूम बच्चों को तथा शासकीय अस्पतालों, डीकेएस अस्पताल में दूर दराज अन्य संभाग, जिला दूर दराज गांव कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि मानवता के आधार पर निस्वार्थ भाव से संस्था अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए निरंतर रूप से अस्पतालों में इलाज के लिए रुके मरीज को संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से उन जरूरतमंदों को नियमित रूप से गर्म भोजन उपलब्ध करावाया जा रहा है। साथ ही दीपावली पर्व के पहले प्रति वर्ष की तरह स्थानीय श्रम बस्तियों में रहने वाले ज़रूरतमंद, गरीब बेसाहारा, निर्धन वृद्धाजनों महिलाओं एवं पुरुषों, अनाथ बच्चों को उनके पर्व मनाने और खुशियाँ लाने के उद्देश्य से नए कपड़े, खाद्य सामग्री एवं दिया तेल, मिष्ठान, पटाखे का वितरण भी संस्था द्वारा किया जायेगा।






![]()


आज इस सेवा कार्य में संस्थापक, श्री मोहम्मद सज्ज़ाद खान के साथ श्रीमती अनिला शर्मा, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, दिव्यांश शर्मा, शरद साहू एवं अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
