रायपुर । स्पर्श एक कोशिश द्वारा रामकुंड, ठाकरे चौक, महाराष्ट्र मंडल के समीप 14 अक्टूबर को अनिता लुनिया के घर में संचालित मोहल्ला क्लास के बच्चों के विकास के लिए उनके बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं की सूची निम्नानुसार है:
पार्थ रिया किरण दौड़ में प्रथम- नौ दो ग्यारह गेम में सिम्मी, पार्थ, मानसी विजेता रहे वही
मेंढक दौड़ किरण निषाद, रिया, आदित्य प्रथम, द्वतीय एवं तृतीय स्थान पर रहे – पार्थ, शुरूव, शिवम, सौम्या, प्रेरणा, संजू, पायल, मानव,
आकाश मुकेश ज्ञानेश हेमंत रांची पानी पास में विजेता रहे, किरण, रिया, संजना, प्रेरणा, मानसी, सौम्या, लक्ष्मी, कुणाल, पारस, आदित्य्य, दिव्या, तरुण, संगीता, सिम्मी आदि की टीम पारंपरिक खेलों फुगड़ी, पिट्टूल, कन्ना कौड़ी आदि की विजेता रही।
इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।वहीं इस अवसर पर सखी महिला मंडल की सदस्यों ने क्लास के बच्चों को गर्मी न लगे इसके लिये दो वॉल फैन संस्था को प्रदान किये.एवं बच्चों को पेस्ट्रीज, चिप्स, कुरकुरे आदि वितरित किये ।इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका अनिता लुनिया, अध्यक्ष सोनाली लुनिया, जे.एस.ठाकुर, सखी महिला मंडल की पदमा जैन, ममता बरमट, मंजू टाटिया, प्रियंका लुक्कड़, राजकुमारी बरमट, पुष्पा, सरिता, टीनू आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अनिता लुनिया ने किया








