Skip to content
August 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के क्षेत्र में दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी की हत्या-आम आदमी पार्टी ने निंदा की तथा तत्काल गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग –कोमल हुपेंडी
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के क्षेत्र में दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी की हत्या-आम आदमी पार्टी ने निंदा की तथा तत्काल गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग –कोमल हुपेंडी

Purushottam Manhare October 21, 2022

रायपुर। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री के जिले दुर्ग के अमलेश्वर ग्राम में ,जो राजधानी से जुड़ा हुआ है, दिनदहाड़े गोली मारकर सर्राफा व्यापारी सुरेंद्र कुमार सोनी की जघन्य हत्या कर लाखों के ज्वेलरी लूटकर ले जाने की घटना को जघन्य बताया है और राजधानी व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन व गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के क्षेत्र से जुड़ी घटना की निंदा करते हुए गृहमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल त्यागपत्र देकर मृतक परिवार का सम्मान करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने इस घटना को सुरक्षा की पोल खोल घटना बताया है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि लगातार राजधानी में चाकूबाजी, लूट, मारपीट के बाद अब अपराधी व्यापारियों के ऊपर टूट पड़े हैं। दीपावली के त्यौहार व धनतेरस में जब प्रदेश की जनता स्वर्ण आभूषण क्रय करने के लिए घरों से निकलते हैं। विशेषकर महिलाएं खरीदारी में भाग लेती हैं ऐसे में ज्वेलरी दुकान के संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या सीधे तौर पर गिरती कानून व्यवस्था का जीता जागता प्रमाण है। साथ ही धनतेरस दीपावली में खरीदारी करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर भी आम आदमी पार्टी ने चिंता जताई है। ज्ञातव्य है कि राजधानी के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में खरीदारी करने के लिए रायपुर पहुंचते हैं। ऐसी स्थिति में घटना की निंदा करते हुए तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।राजधानी व आसपास के सर्राफा व्यापारियों की दीपावली पूर्व कड़ी सुरक्षा की मांग भी की है,ताकि प्रदेश की जनता के साथ न केवल सर्राफा व्यापारी अपितु समस्त व्यापारी विशेषकर वस्त्र व बर्तन व्यापारी, विद्युत सामग्री विक्रय करने वाले व्यापारी जिनकी खरीदारी दीपावली में आम जनता जोर-शोर से करती है, उन सब की तत्काल सुरक्षा की मांग करती है। इसके साथ है मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को चेतावनी देते हुए आगाह कर शासन प्रशासन से मांग करती है कि यदि दीपावली पूर्व राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद नही हुई तो आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होगी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ ओलंपिक का विरोध भाजपा का छत्तीसगढ़िया विरोधी चरित्र है
Next निगम में चतुर्थ और तृतीय वर्ग के कर्मियों को सम्मानित करने दिवाली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, महापौर और निगमायुक्त ने कर्मियों को दिवाली की बधाई दी

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.