Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • छठ महापर्व का व्यास तालाब पर होगा भव्य आयोजन, लाखों की संख्या में सूर्य उपासकों के आने की संभावना , छठ घाट की लाइटिंग सजावट होगी छत्तीसगढ़ के आकर्षण का केंद्र
  • Latest
  • Newsbeat
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

छठ महापर्व का व्यास तालाब पर होगा भव्य आयोजन, लाखों की संख्या में सूर्य उपासकों के आने की संभावना , छठ घाट की लाइटिंग सजावट होगी छत्तीसगढ़ के आकर्षण का केंद्र

Purushottam Manhare October 27, 2022

रायपुर । राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं समस्त उत्तर भारतीय व भोजपुरी समाज द्वारा व्यास तालाब, बीरगांव में आयोजित छठ पूजा में लाखों की संख्या में सूर्य उपासकों, उनके परिवार तथा छठव्रतियों की आने की संभावना है।

राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरगांव, भनपुरी, उरला और हीरापुर जैसी औद्योगिक जगहों पर भोजपुरी व उत्तर भारतीय समाज की काफ़ी संख्या कई वर्षों से निवासरत है। इस सब को देखते हुए राष्ट्रीय करणी सेना द्वारा व्यास तालाब की साफ़ सफाई, रंगरोगन, छठ व्रतियों की सुविधा को देखते हुए घाट की मिट्टी को जेसीबी मशीन द्वारा काट कर सीढ़ी नुमा पायदान बनाया गया है ताकि छठ व्रतियों को सूर्यनारायण को अर्ध्य देने में कोई भी असुविधा न हो। साथ ही छठ व्रतियों को वस्त्र बदलने के लिए एक विशेष रूप से घेरा नुमा चेंजिंग रूम बनाया जाएगा। 36 घंटे का निर्जला उपवास छठ पूजा को लेकर व्यास तालाब को बहुत ही सुसज्जित तरीके से सजाया जा रहा है, रंग बिरंगी लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है और साथ में भोजपुरी कलाकारों द्वारा बहुत ही मनमोहक और सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया है। राष्ट्रीय करणी सेना आने वाले वर्षों में छोटे-छोटे तालाबों को भी छठ पूजा के लिए विकसित करेगी ताकि हर वर्ग के लोग पूरी श्रद्धा भक्ति भाव से सूर्य नारायण की आराधना कर सकें।

वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि छठ पूजा में प्रसाद के रूप आने वाले श्रद्धालु व भक्तजनों को जो पारंपरिक मिष्ठान होता है जिसको ठेकुआ कहा जाता है वो प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। जिसके लिए 51,000 ठेकुआ प्रसाद डोलची (पैकेट) की व्यवस्था की जा रही है। इस धार्मिक आयोजन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के आने की सहमति मिल चुकी है, और भी कई सारे मंत्री, नेता, विधायक छठ घाट व्यास तालाब में आकर छठी माई की आराधना करेंगे और आरती में सम्मिलित होंगे। 111 ब्राह्मणों के द्वारा छठ माई, गंगा मैया एवं छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती की जाएगी। इस आयोजन के श्री गणेश के निमित्त हमने घर-घर “गीता” का वितरण किया साथ ही हमने सभी लोगों को हमारे साथ जोड़ने के उद्देश्य से 11-11 रुपये की राशि लेकर समस्त श्रद्धालुजनों को इस महापर्व के आयोजन में सम्मिलित किया।

हम प्रदेश के मुखिया आदरणीय भूपेश बघेल द्वारा छठ महापर्व के दिन शासकीय अवकाश देने पर हम उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ सवर्ण आयोग संघर्ष समिति के संयोजक संदीप तिवारी ने दीपावली पर प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं
Next छत्तीसगढ चैम्बर आफ कामर्स एन्ड इन्डस्ट्रीज, सरगुजा इकाई के पदाधिकारियों ने सरगुजा संभाग के आई जी, जिलाधीश , पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , एसडीए मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.