श्री अग्रसेन गौ सेवा सदन अम्बिकापुर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कल दिनांक 1 नवम्बर 2022, दिन मंगलवार को गोपाष्टमी उत्सव का आयोजन बड़े ही धूम-धाम से किया जा रहा है | श्री अग्रसेन गौ सेवा सदन परिवार की ओर से सभी भक्तजनों को गौशाला पधारकर गौमाता की पूजा-अर्चना कर के पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है | गौपाष्टमी में सुबह 9 बजे समिति द्वारा गौमाता की विधि-पूर्वक पूजा अर्चना की जावेगी एवं तत्पश्चात सभी भक्तजन भी गौमाता की पूजा अर्चना कर सकेंगे | गौपाष्टमी में आने वाले सभी भक्तजनों के लिए खीर, पूरी-सब्जी के प्रसाद की व्यवस्था भी की गयी है |
हिन्दू धर्म में यह मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गाय को चराने के लिए पहली बार घर से निकले थे | तभी से इस तिथि को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाने लगा | ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर इंद्र देव के प्रकोप से गोप और गोपियों की रक्षा की थी | इस दिन गाय और उसके बछड़े की पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है |








