रायपुर शहर में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में एकता दौड़ का आयोजन जिला प्रशासन रायपुर, नेहरू युवा केंद्र रायपुर, राष्ट्रिय सेवा योजना एवं खेल विभाग द्वारा किया गया। यह एकता दौड़ कलेक्टर कार्यालय से चल कर मरीन ड्राइव टेलिबांदा तालाब तक आयोजित की गयी जिसमे 300 से अधिक युवाओ ने जोश व् उल्लास के साथ भाग लिया। यह एकता दौड़ को कलेक्टर महोदय डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे द्वारा हरी झंडी दिखा कर प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में रायपुर ग्रामीण के विधायक, सत्यनारयण शर्मा जी ने एकता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता को स्थापित करने में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गयी। उन्होंने बताया की राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाये रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की अहम् भूमिका रहती है जिसे हम सभी को सत्यनिष्ठा एवं कर्मठता के साथ निभाना चाहिए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति में संसदीय सचिव एवं रायपुर विधायक, विकास उपाध्याय व् रायपुर (उत्तर क्षेत्र) के विधायक कुलदीप जुनेजा ने भी युवाओं को राष्ट्रीय एकता एवं देश निर्माण पर युवाओ को मार्ग दर्शन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में CRPF 65 बटालियन के कमांडेंट विजय कुमार सिंह व् उनके बटालियन के 50 से अधिक जवानो ने दौड़ में अपना विशेष योगदान दिया। उक्त कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर, मयंक चतुर्वेदी व् सीईओ जिला पंचायत, आकाश चिकारा के साथ नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी के साथ उनके स्वयंसेवक व् राष्ट्रीय सेवा योजना से कार्यक्रम अधिकारी ऐल गजपाल, सुनीता चंसोरिया, कमलेश शुक्ल, लक्ष्मीकांत साहू, रात्रि लाहिरी के साथ NSS के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इसके साथ खेल विभाग एवं नगरनिगम की पूरी टीम उपस्थित रही।








