रायपुर । शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला चरौदा में -31 अक्टूबर को विकासखंड स्तरीय एफएलएन पर आधारित टीएलएम मेला सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विकासखण्ड धरसींवा ग्रामीण के 35 संकूलों से 70 रोचक एवं ज्ञानवर्धक टीएलएम का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम की प्रारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-वंदन के साथ हुआ , इस दौरान तस्कीन खान ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों का पीएलसी सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में धरसींवा ग्रामीण के बीआरसी नरेश सिंह ठाकुर, चरौदा की प्राचार्य श्रीमती गायत्री पटेल, वरिष्ठ संकुल समन्वयक फजल मोहम्मद, फेरू राम सिवारे उपस्थित थे।स्वागत उपरांत अतिथियों तथा प्रतियोगिता के निर्णायको श्रीमती अनुपम दुबे, श्रीमती चंचल शुक्ला, श्रीमती भारती पचौरी, श्रीमती जागृति साहू, संजय वर्मा, श्रीमती मेघा देवांगन एवम श्रीमती राधिका महोबिया द्वारा विभिन्न संकुलों से आए टीएलएम का निरीक्षण कर अंक प्रदान किए गए। सभी निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर शासकीय प्राथमिक शाला सरोरा के शिक्षक ईश्वर प्रसाद साहू के टीएलएम – झटपट पढ़ना सीखो, शासकीय प्राथमिक शाला कुकेरा की शिक्षिका श्रीमती सावित्री साहू के टीएलएम – कहानी (भाषा शिक्षण) , शासकीय प्राथमिक शाला डोमा की शिक्षिका श्रीमती पुष्पा शुक्ला के टीएलएम – अंकों का जादू, शासकीय प्राथमिक शाला तिवरैया की शिक्षिका श्रीमती गायत्री साहू के टीएलएम – एजुकेशनल सीडी तथा शासकीय प्राथमिक शाला सिलतरा की शिक्षिका श्रीमती संध्या दास के टीएलएम – अक्षर से वाक्य” को 5 सर्वश्रेष्ठ टीएलएम के रूप में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। अन्य शिक्षकों द्वारा बनाए गए टीएलएम भी रोचक और ज्ञानवर्धक थे।
कार्यक्रम का संचालन बृजेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रमको सफल बनाने में पीएलसी के ग्रुप लीडर प्रमोद ढोमने, रवि कुमार सिन्हा, श्रीमती अन्नपूर्णा पाटकर, श्रीमती मीनाक्षी राव,श्रीमती सुनिला फ्रेंकलिन, घनश्याम वर्मा, श्याम लाल ठाकुर सहित समस्त पीएलसी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।






![]()


