रायपुर । धारदार चाकू के साथ आरोपी मोह. असरफ हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि टिकरापारा पुलिस की टीम ने थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत बिजली आफिस भाठागांव के पास में हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते *आरोपी मोह. असरफ हुसैन पिता अनवर हुसैन उम्र 26 साल निवासी नूतन स्कूल के पीछे थाना टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
