Skip to content
June 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न*

Purushottam Manhare November 2, 2022

 

रायपुर। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्य तिथी एवं भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर दोनो के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। बैठक में पूर्व कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति आभार एवं नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति बधाई प्रस्ताव, 1 नवंबर से प्रस्तावित धान खरीदी हेतु निगरानी समिति गठन पर, विधानसभावार बूथ स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा की समीक्षा, जिलों में निर्माणधीन राजीव भवन प्रगति की समीक्षा, सोशल मीडिया में प्रतिकुल टिप्पणी, अनुशासनहीनता पर कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा हुई।

एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि बस्तर के तीन चार दिन के दौरे के बाद आप सबसे इस मीटिंग में मिलने का अवसर मिला। प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है हमें जनता के हितों का ध्यान रखना है। धान खरीदी की निगरानी पर विशेष ध्यान देना चाहिये। इसमें लापरवाही ना हो। 2023 के चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है। उसके लिये जरूरी है हम मेहनत करे। हमारी सरकार ने 4 साल में अच्छा काम किया। नई नीतिया बनाया है उसकी प्रशंसा सभी जगह हो रही हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बेहतरीन मुख्यमंत्री का दर्जा मिला है। यह गौरव का विषय है। हमारे दायित्व है हम सरकार के काम का प्रचार कर इस काम को अधिकारी नहीं कार्यकर्ता करेंगे। यह तभी संभव होगा जब बूथ लेवल तक हमारी कमेटी सही बनी हो। बूथ कमेटी सही होना तो हम चुनाव जीतने से कोई नही रोक सकता। पिछले चुनाव में हम बूथ एवं अनुभाग तक पहुंचे थे। इस बार भी हमे उसी उत्साह से आगे बढ़ना होगा। पीसीसी बूथ कमेटी का पुनः गठन आवश्यक रूप से करें। भारत जोड़ो यात्रा में ऐसे प्रदेश जहां राहुल गांधी जी नहीं जा रहे है उनको निर्धारित पड़ोसी राज्यो में जाना होगा हमे भी छत्तीसगढ़ से इसमें शामिल होना है। प्रभारी प्रभार क्षेत्र में दौरे करें निर्णयों को लागू करवाने में मद्द करे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति धन्यवाद और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिये बधाई का प्रस्ताव रख रहा हूं। जिसमें उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने लंबे समय तक कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिये सेवा दिया। कांग्रेस पार्टी उनकी आभारी है मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। जिसे सभी ने दोनो हाथ उठाकर पारित किया। सरकार सभी के कामो को पूरा करने को प्रतिबद्ध है। सरकार सभी की अपेक्षाओं को पूरा करने प्रतिबद्ध है। सरकार के मुखिया संगठन की बातो को गंभीरता से सुनते है उसका निराकरण भी करते है। आप अपनी बात सरकार संगठन के मुखिया के सामने रखते है। यह आपका अधिकार है, आपका सम्मान है। आपके समस्या का निराकरण किया जायेगा। धान खरीदी निगरानी कमेटी का शीघ्र गठन करें। पदयात्रा हमारी अगली सरकार तक पहुंच का माध्यम है। सभी को अनिवार्य पदयात्रा करना है। यह पदयात्रा आने वाले 2023 के चुनाव का शंखनाद है। पूर्व अध्यक्ष भूपेश बघेल ने विधायक के दावेदारों का आवेदन ब्लाक अध्यक्षों के पास जमा करवाया था। यह संगठन का ताकत है मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्षों को बुलाना उनको सम्मान देना जिला कांग्रेस अध्यक्षों की जवाबदारी है। जहा बूथ कमेटी नहीं बनी है बूथ कमेटियों को अनिवार्य रूप से बनाये तथा उनकी समीक्षा भी करें। अगले महिने से बूथ कमेटी की टेªनिग करने वाले है।
1 नवबंर से धान खरीदी पर 110 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है। सभी खरीदी केन्द्रो में निगरानी समिति बनाई जायेगी। बूथों तक भारत जोड़ो पदयात्रा पहुंचनी चाहिये। यात्रा तीन माह चलनी चाहिये। जिला अध्यक्षों एवं प्रभारियों ने अपने जिलों में एजेंडे की अनुसार कार्यवाही पर चर्चा किया। सभी ब्लाकों में पदयात्रा का रूट चार्ट बनाया गया। शोसल मीडिया में पार्टी के लिये प्रतिकुल टिप्पणी पर अनुशासात्मक कार्यवाही अनिवार्य किये जाने। प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने सभी प्रभारी मंत्री को निर्देश दिये। सरकार का मुखिया परिवार की मुखिया अपने बेटे की बात को पुरा करते है। सरकार की मुखिया आपके बातो को गंभीरता से सुनेंगे। कांग्रेस के सच्चे सिपाही होने के नाते सबका भला हो। विधायक के टिकट के दावेदार ब्लाक अध्यक्ष चयन करेंगे। भाजपा के प्रोपोगंडा से हमे लड़ना है। सरकार बनाने में जिलाध्यक्ष और जिला पदाधिकारयों की सबसे बड़ी भूमिका होती है। मीडिया की बात मीडिया प्रमुख करेंगे।
एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव ने कहा कि धान खरीदी को लेकर हमारे किसानों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिये। इसका ध्यान सभी को रखना है निगरानी समिति बने। भारत जोड़ो यात्रा को हमे तिरंगा यात्रा के समान हर घर तक ले जाना है। कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाल कर देश में एक अलग से मैसेज दिया था। सभी जिला अध्यक्ष अपने क्षेत्र की समस्याओं के आधार पर काम करे। भाजपा के प्रोपोगंडा का मुकाबला करे। जनता को हकीकत बताये अपनी सरकार की योजनाओं को हर आदमी तक पहुंचा कर उसका लाभ दिलाये। सितंबर तक का समय है संगठन के काम को पूरा करना है। चुनाव आने वाले है संगठन सरकार का काम है सीएमओ और सीजी के पेज को रिट्वीट करना हैं सभी जिलाध्यक्ष मिलकर के फेसबुक पेज बनाईये और शेयर करे। संगठन सभी का मान सम्मान रखता है। सभी जिलाध्यक्ष बिना भेदभाव किये काम करे।

बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी और गुजरात मोरबी पुल हादसे में मृतको को 2 मिनट के मौन रख कर श्रद्धाजंलि दी गयी।

बैठक का संचालन महामंत्री संगठन अमरजीत चावला एवं आभार महामंत्री प्रशासन रवि घोष ने किया।

सांसद फूलोदेवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्षगण गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, वाणी राव, अरूण सिंघनिया, अंबिका मरकाम, पी.आर. खुंटे, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, जे.पी. श्रीवास्तव, दुर्ग जिला प्रभारी गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस महामंत्रीगण वासुदेव यादव, चंद्रशेख शुक्ला, कन्हैया अग्रवाल, डॉ. थानेश्वर पटिला, रंजीत कोसरिया, सुमित्रा धृतलहरे, जितेन्द्र साहू, अरूण सिसोदिया, अर्जुन तिवारी, द्वितेन्द्र मिश्रा, सीमा वर्मा, शाहिद खान, रजनू नेताम, पियुस कोसरे, सदस्य कार्यसमिति कैलाश पोयाम, विष्णु यादव, प्रदेश कांग्रेस जिला ग्रामीण एवं शहर अध्यक्षगण उधो वर्मा, हितेन्द्र ठाकुर, भावसिंह साहू, शरद लोहाना, चंद्रप्रभा सुधाकर, गया पटेल, निर्मल कोसरे, मुकेश चंद्राकर, बंशी पटेल, कुलबीर छाबड़ा, पदम कोठारी, नीलकंठ चंद्रवंशी, बलराम मौर्य, महेश्वरी बघेल, देवनाथ उसेन्डी, सुभद्रा सलाम, विजय पाण्डेय, मनोज गुप्ता, सागर सिंह बैस, राघवेन्द्र सिंह, अनिल शुक्ला, अरूण मालाकार, मनोज सागर यादव, भागवती राजवाडे, राजेन्द्र तिवारी, मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ विभाग अध्यक्षगण अरूण ताम्रकार, डॉ. राकेश गुप्ता, आकाश शर्मा, नीरज पाण्डेय, संजय सिंह, देवा देवांगन, राजकुमार अंचल, रामविलास साहू, जनक राम ध्रव, हसन खान, जयवर्धन बिस्सा, एम.आर. निषाद, आलोक पांडेय, क्षितिज चंद्राकर, इदरीश गांधी, सद्दाम सोलंकी, प्रवीण जैन, दिलीप षडंगी, राजेन्द्र जग्गी, महेन्द्र कोचर, दिनेश शर्मा उपस्थित थे।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Congress NewsRaipur

Post navigation

Previous पूर्व रमन भाजपा शासनकाल में युवाओं के रोजगार को बेचा गया*
Next एनएमडीसी, बचेली में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस तथा सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.