रायपुर। छत्तीसगढ़़ राज्य के एक्सपर्ट डॉक्यूमेंट्री मेकर, फिल्म निर्माता , वाइल्ड लाइफ फिल्म मेकर और फोटोग्राफर शेखर सोनी की छत्तीसगढ़ के हाथकरघा बुनकरों पर बनाई गई आधे घंटे की वृत्तचित्र (शार्ट फिल्म )”ताना बाना” छत्तीसगढ़ शासन के हाथकरघा विपणन सहकारी संघ कार्यालय ने प्रदेश के हाथकरघा बुनकरों की कारीगरी के प्रदर्शन के उद्देश्य से सेनेगल के राष्ट्रपति को भेजी है।इस फिल्म की फोटोग्राफी शेखर सोनी व उनकी कुशल टीम ने किया था। पटकथा लेखन व संपादन शेखर सोनी ने ही किया था।गौरतलब है कि शेखर सोनी छत्तीसगढ़ के पत्रकार फिल्म अभिनेता, निर्देशक व स्क्रिप्ट राईटर भी हैं।वे जल्द ही अपने यू ट्यूब चैनल 24 CARAT REAL पर पर अपनी कुछ वेबसीरीज , विडियो एल्बम व एक- एक घंटे की फीचर फिल्म लेकर आ रहे हैं। बतौर डॉक्यूमेंट्री मेकर शेखर सोनी ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के लिए अनगिनत विभागीय फिल्मों व एड का निर्माण किया है। एक बेहतरीन वाईल्ड लाईफ फिल्म मेकर के रूप में भी उनकी फिल्में छत्तीसगढ़़ के वन्य जीवन को एक नये ढंग से प्रस्तुत करती नजर आती हैं।वे प्रदेश के पहलू को बेहतर समझते हैं और अपनी फिल्मों में भी प्रदेश की सकारात्मक तस्वीर सामने रखते हैं।
