Skip to content
September 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • शिव महापुराण के बेहतर संचालन के लिए लोग सेवा देने स्वयं आगे आ रहे… अग्रवाल
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

शिव महापुराण के बेहतर संचालन के लिए लोग सेवा देने स्वयं आगे आ रहे… अग्रवाल

Purushottam Manhare November 6, 2022

 

लाखो भक्त सुन सकेंगे शिव महापुराण, आयोजक परिवार ने की है बेहतर व्यवस्था .. बसंत अग्रवाल

8 नवंबर को राजधानी पहुंचेंगे प्रख्यात कथावाचक प्रदीप मिश्रा…

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा का भारत माता चौक में होगा भव्य स्वागत.. अग्रवाल

 

रायपुर में 9 नवंबर से होने वाले शिव महापुराण में बड़ी संख्या में भक्तों की आने की उम्मीद है ऐसे में भक्तों की बैठने और अंतर्राष्ट्रीय कथाकार की कथा का श्रवण वह आराम से कर सके इसके लिए पूरी व्यवस्थाएं की जा रही है। गुढ़ियारी स्थित दहीहांडी मैदान में समाजसेवी चंदन बसंत अग्रवाल के द्वारा आयोजित सीहोर वाले अंतर्राष्ट्रीय कथाकार प्रदीप मिश्रा के श्री मुख से भक्तों को शिव महापुराण कथा का रसपान करने का मौका मिलेगा।।
आयोजक चंदन बसंत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कथाकार प्रदीप मिश्रा जी की कथा राजधानी में हो सके इसके लिए काफी समय से प्रयास किया जा रहा था आखिरकार महाराज श्री ने यह मौका रायपुर को दिया 8 तारीख को सीहोर वाले महाराज प्रदीप मिश्रा जी का आगमन राजधानी में होगा।।
माना विमानतल से महाराज जी सीधे भारत माता चौक पहुंचेंगे जहां शाम 5 बजे भक्तों के द्वारा महाराज जी का भव्य स्वागत वंदन अभिनंदन किया जाएगा उसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ेगा।
रायपुर के साथ अन्य स्थानों से आने वाले भक्तों के लिए पार्किंग की व्यवस्था डब्ल्यू आर एस मैदान में की गई है।। उन्होंने यह भी बताया कि रायपुर में होने वाली शिव महापुराण कथा का प्रचार प्रसार पूरे देश में हो रहा है लोग स्वता ही अपने अपने गाड़ी मे पोस्टर लगा कर प्रचार कर रहे है ।।।
शिव महापुराण की कथा व्यवस्था में आगे आ रहे हैं भक्त…..

शिव महापुराण कथा के आयोजन के खबर मिलने के बाद से ही भक्तगण और कार्यकर्ता गण स्वयं से ही अलग-अलग विभागों की व्यवस्था संभालने के लिए खुद से आगे आ रहे हैं इस भव्य आयोजन में हम सब लोगों को यदि बुला रहे हैं तो अपने से हजारों लोग व्यवस्था देखने और व्यवस्था संभालने के लिए आगे आ रहे हैं इससे साफ है कि शिव महापुराण की कथा बेहतर ढंग से सफल और संपन्न होगा।।

ग्रहण की वजह से 9 नवंबर से शुरू हो रहा शिव महापुराण…..

सीहोर वाले अंतरराष्ट्रीय कथाकार आचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा का आगमन 8 नवंबर को राजधानी में हो रहा है क्योंकि 8 नवंबर को ग्रहण है इस वजह से 9 नवंबर को दोपहर 1 से 4 बजे तक शिव महापुराण की कथा का आयोजन होगा इसका सीधा प्रसारण आस्था चैनल मे किया जाएगा । बेमेतरा जिला के थान खम्हरिया निवासी चंदन बसंत अग्रवाल उनके परिवार प्रतिदिन आयोजन स्थल पर रहकर कथा सुनते हुए भक्तों की सेवा में तत्पर रहेंगे।।

बस्तर के राजा कमल चंद्र भंजदेव पहुंचे आयोजन स्थल… बस्तर राजपरिवार के राजा कमल चंद भंजदेव रविवार को शिव महापुराण कथा स्थल पहुंचे जहां की तैयारी को देखकर बहुत खुश हुए आयोजन स्थल पर खुद भी आयोजक बसंत अग्रवाल और उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ स्थल का निरीक्षण किया तमाम व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने आयोजक को इस कार्यक्रम के सफल होने के लिए बधाई दी उन्होंने यह भी कहा कि समाजसेवी बसंत अग्रवाल और उनकी टीम के साथ शिव महापुराण की कथा भक्तों के लिए कराया जा रहा है वह अपने आप में स्मरणीय रहेगा। इस संबंध में उन्होंने आयोजन समिति के साथ बैठकर चर्चा करते हुए मार्ग दर्शन दिया साथ ही खुद भी महराज श्री की कथा सुनने आने के लिए सहमति प्रदान की। महाराज कमल चंद भंजदेव ने आयोजक परिवार और उनकी टीम के साथ कथा स्थल पर आने वाले भक्तों पर भगवान भोलेनाथ की कृपा हमेशा बनी रहे ऐसी कामना उन्होंने की है।।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous तीन बाल ब्रह्मचारी दीक्षार्थियों ने क्षण मात्र में शरीर से वस्त्र त्यागकर धारण की जैनेश्वरी दीक्षा*
Next आईआईएम रायपुर में हुआ लीडरशिप समिट 2022 का सफल आयोजन*

Related Stories

एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*

September 27, 2026
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

September 27, 2026
एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*

September 27, 2026

Recent Posts

  • एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*
  • Onlayn Bahis Imkanlari Mostbet Platformasi ile
  • By Casino Turkiye Casino: Slot ve Canlı Oyunlar
  • 214430281790489609
  • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

You may have missed

एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*

September 27, 2026
Onlayn Bahis Imkanlari Mostbet Platformasi ile
  • Uncategorized

Onlayn Bahis Imkanlari Mostbet Platformasi ile

September 27, 2026
By Casino Turkiye Casino: Slot ve Canlı Oyunlar
  • Uncategorized

By Casino Turkiye Casino: Slot ve Canlı Oyunlar

September 27, 2026
214430281790489609
  • Uncategorized

214430281790489609

September 27, 2026

Recent Posts

  • एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*
  • Onlayn Bahis Imkanlari Mostbet Platformasi ile
  • By Casino Turkiye Casino: Slot ve Canlı Oyunlar
  • 214430281790489609
  • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.