Skip to content
June 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राजधानी रायपुर में अतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा के द्वारा श्री चम्पेश्वर शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन दही हांडी मैदान, हनुमान मंदिर, श्रीनगर रोड, गुढ़ियारी, में 9 से
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में अतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा के द्वारा श्री चम्पेश्वर शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन दही हांडी मैदान, हनुमान मंदिर, श्रीनगर रोड, गुढ़ियारी, में 9 से

Purushottam Manhare November 7, 2022

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) के पावन श्रीमुख से श्री चम्पेश्वर शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन दही हांडी मैदान, हनुमान मंदिर, श्रीनगर रोड, गुढ़ियारी, रायपुर में होने जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु देश भर के कोने -कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिव भक्तों की एकत्रित होने की सम्भावना है।

पं. प्रदीप मिश्रा का 8 नवम्बर 2022 को माना विमानतल पर आगमन होगा तत्पश्चात संध्या 5 बजे से गुढ़ियारी स्थित भारत माता चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी जो शुक्रवारी बाजार से गुढ़ियारी पड़ाव होते हुए कथा स्थल में समापन होगा ।

यह आयोजन रायपुर ही नहीं अपितु पूरे छत्तीसगढ़ के आज तक के धार्मिक आयोजनों में सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। श्री चम्पेश्वर शिवमहापुराण कथा के मुख्य आयोजक श्रीमती माधुरी लख्खीप्रसाद अग्रवाल, श्रीमती अनीता चंदन अग्रवाल, श्रीमती रीतू बसंत अग्रवाल एवं समस्त बेरलिया परिवार, थानखम्हरिया वाले हैं। जिन्होंने पूरे तन-मन-धन से हजारों की संख्या में समिति का गठन कर इस कार्य को सम्पादित करने का बीड़ा उठाया है कार्यक्रम के संबंध में बसंत अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कार्यक्रम के दौरान अतिविशिष्ट अतिथि, बुजुर्गों व महिलाओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है।

इस आयोजन को सभी जाति, धर्म संगठन, समुदाय का व्यापक समर्थन मिल रहा है। खास कर महिला वर्गों का विशेष रूप से योगदान मिल रहा है। ऐसे अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पं. प्रदीप मिश्रा के द्वारा जो घर घर में पूजा करने की पद्धति व किसी भी प्रकार से गंभीर से गंभीर बीमारियों का भी ईलाज का उपाय बेल पत्र व एक लोटा जल से करने की विधि उनके द्वारा बताई जाती है। हर समस्या का हल एक लोटा जल से कारगर एवं फलीभूत सिद्ध हो रहा है। जिनके सफल प्रयोग से वे भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय व श्रद्धेव व्यक्तित्व के रूप में चहुंओर पूजित है ।

पं. प्रदीप मिश्रा की कथा का रसपान करने के बाद पूरे देश एवं विदेश के सभी शिवालयों में सुबह से शाम तक शिव भक्तों का मेला सा लगा रहता है। ऐसे अद्भूत धार्मिक आयोजनों से सम्पूर्ण देश एवं विदेश में हिन्दु सनातन धर्म के प्रति लोगों की आस्था और आकर्षण दिन ब दिन बढ़ने लगा है ।

गुढ़ियारी में होने वाले इस आयोजन के मुख्य यजमान बसंत अग्रवाल एवं उनकी पूरी टीम जो की इस आयोजन के लिए लगातार दो महिने से मैदानी तैयारीयों में लगे हुए हैं। बसंत अग्रवाल ने बताया कि नागपुर के कर्मा डेकोरेशन जिनके प्रोपराईटर नरेन्द्र साहू है के द्वारा लगभग 5 लाख वर्ग फीट में विशाल पंडाल एवं 10 हजार वर्ग फीट में कंट्रोल रूम व कार्यालय एवं कथा स्थल में प्रवेश के लिए 8 मुख्य द्वार का निर्माण किया गया है। मंच पर विश्व प्रसिद्ध डोंगरगढ़ स्थित माँ बमलेश्वरी की मंदिर की आकृति का निर्माण किया जा रहा है। तथा पंडाल के बाहरी दिवारों को लोक शिल्प से एवं लोक ग्राम के थीम पर सजाया गया है

आयोजन समिति के द्वारा महिला एवं पुरुषों की अलग अलग समितियों का गठन कर सबको अलग-अलग जिम्मेदारी बांट दी गई। बाहर से आने वाले श्रद्धालु भक्तों की हर प्रकार की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए डॉक्टरों की टीम के साथ में 50 मेडीकल स्टॉफ व स्वयं सेवकों की पूरी टीम भी लगी हुई है व अलग-अलग जगहों पर जैसे डब्ल्यू. आर. एस. रावण मैदान, 40 एकड़ कोटा विद्यापीठ के सामने एवं अन्य कई छोटे बड़े जगहों पर दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन जीप, कार, बस के लिए निःशुल्क पार्किंग व्यवस्था 60-70 एकड़ों में एवं पार्किंग स्थल से कथा स्थल आने

व जाने के लिए निःशुल्क ई-रिक्शा (बैटरी चलित वाहन) की व्यवस्था की गई है। पुरे कथा स्थल को सुरक्षा की दृष्टि से सी.सी.टी.वी. कैमरा की निगरानी मे रखा गया है

महिला- पुरुष शौचालय, स्नानागार एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की आवास व भोजन की निःशुल्क व्यवस्था मुख्य यजमान बसंत अग्रवाल व आयोजन समिति के द्वारा की गई है।

इस सम्पूर्ण आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए आयोजन में मच्छी तालाब गुढ़ियारी स्थित हनुमान मंदिर का एवं सभी राजनीतिक दल, सभी सामाजिक संगठन, शासन, प्रशासन, रेलवे विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, अग्नि शमन विभाग, विद्युत विभाग व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सांसद, मंत्रीगण, विधायक, महापौर एवं स्थानीय पार्षदों का सहयोग व समर्थन मिल रहा है।

आयोजन समिति आप सभी श्रद्धालु शिवभक्तों को श्रद्धा पूर्वक सादर आमंत्रित करते हैं इस श्री चम्पेश्वर शिवमहापुराण कथा का श्रवण लाभ लेने व इस ज्ञान गंगा का रसपान कर पुण्य के भागी बन जीवन को सफल बनाए।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया मेगा कैम्प का आयोजन, ग्रामीण क्षेत्रो में चलाया जागरूकता अभियान
Next आरक्षण प्रावधानों के अध्ययन के लिए छत्तीसगढ़ के अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का दल जाएगा महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक

Related Stories

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026

Recent Posts

  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

You may have missed

Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • Uncategorized

Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda

June 13, 2026
most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:

June 13, 2026
CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026

Recent Posts

  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.