Skip to content
September 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • वरिष्ठ महिला पत्रकार को धमकाने व दुर्व्यवहार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित, बीएसपीएस लड़ेगा कानूनी लड़ाई
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

वरिष्ठ महिला पत्रकार को धमकाने व दुर्व्यवहार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित, बीएसपीएस लड़ेगा कानूनी लड़ाई

Purushottam Manhare November 21, 2022

रायपुर. वरिष्ठ महिला पत्रकार ममता लांजेवर के निवास स्थान पर घुसकर उसे धमकाने और उससे दुर्व्यवहार करने के खिलाफ भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की छत्तीसगढ़ इकाई ने निंदा प्रस्ताव पारित किया है. साथ ही इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला भी किया है.
वरिष्ठ महिला पत्रकार ममता लांजेवार देवपुरी स्थित हिमालयन हाइट्स में रहती है. छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की सरकारी जमीन पर बच्चों के खेल मैदान में अवैध रूप से मंदिर बनाने की तैयारी की जा रही थी. इसका विरोध करने पर पत्रकार ममता लांजेवार के घर में घुसकर कुछ लोगों ने उन्हें धमकी दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने इस संबंध में बुधवार को वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कहा गया की पत्रकार जाति, धर्म, भाषा, लिंग आदि तमाम भेदों से परे रहकर समाज की सेवा अपने समाचार के माध्यम से करता है. जहां भी उसे किसी भी तरह की बुराई नजर आती है, तो उसका न केवल मीडिया के माध्यम से बल्कि उपस्थित रहकर भी अपना विरोध दर्ज करना अपना धर्म समझता है. महिला पत्रकार ने बच्चों के खेलने की जमीन पर एक धार्मिक स्थल बनाने का विरोध कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया. उनको धमकाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी निंदा का प्रस्ताव पारित करते हैं, साथ ही पदाधिकारियों ने यह भी तय किया है कि इस लड़ाई में बीएसपीएस की ओर से संपूर्ण विधिक सहायता ममता लांजेवार को दी जाएगी. संगठन ने इस कार्य के लिए अपने लीगल एडवाइजर एवं वरिष्ठ क्रिमिनल लॉयर अमीन खान को नियुक्त कर दिया है. पदाधिकारियों ने आगे यह भी तय किया है कि आगे इस तरह घटना किसी भी पत्रकार के साथ नहीं होना चाहिए . अगर दोबारा ऐसा हुआ तो बीएसपीएस सड़क की लड़ाई लड़ने से भी पीछे नहीं हटेगा. बैठक के बाद भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की छत्तीसगढ़ इकाई के पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार ममता लांजेवार से मिलने उनके निवास पहुंचे और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी लड़ाई में संगठन हर कदम में उनके साथ है.
संगठन के अध्यक्ष नितिन चौबे ने कहा कि सरकारी और सार्वजनिक संपत्ति पर ऐसे कोई भी निर्माण गैर कानूनी है.
इस अवसर पर बीएसपीएस छत्तीसगढ़ इकाई के महासचिव मनीष वोरा, उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे, कोषाध्यक्ष गंगेश द्विवेदी, सचिव विश्वनाथ साहू, श्रवण यदु, सदस्यता प्रभारी विक्की पंजवानी, समन्वयक पवन ठाकुर मौजूद थे.।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous बटनदार धारदार चाकू से वार कर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next मछुआ समाज की सदैव रही है गौरवपूर्ण भूमिका: भूपेश बघेल

Related Stories

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

September 27, 2026
एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*

September 27, 2026
मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*

September 27, 2026

Recent Posts

  • 214430281790489609
  • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन*
  • कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार

You may have missed

214430281790489609

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.