रायपुर । नगरीय निकायों को निरन्तर 36 वर्ष सेवा देने पश्चात सेवानिवृत्त नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय को फुण्डहर गौठान में जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, सफाई ठेकेदारों ने किया सम्मानित, कोरोना काल के दौरान रायपुर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये गये कार्यों को सराहा गया । विगत 30 नवम्बर 2022 को नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय नगरीय निकायों को निरन्तर 36 वर्षों तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए. सेवानिवृत्त स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय का नगर निगम को दी गयी सेवाओं की सराहना करते हुए नगर निगम जोन क्रमांक 9 के क्षेत्र में गौधन न्याय योजना के अंतर्गत संचालित फुण्डहर गौठान में नगर पालिक निगम के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों, जोन स्वच्छता निरीक्षकों, जोन स्वच्छता पर्यवेक्षकों,अनुबंधित सफाई ठेकेदारों ने श्रीफल, शाल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया. सेवानिवृत्त स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने अपनी नगरीय निकाय सेवाअवधि के दौरान के अनुभवों पर संस्मरण सुनाये. सेवानिवृत्त स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय ने नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की जनहित में जनजीवन सुरक्षा की दृष्टि से कारगर रोकथाम हेतु नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सेवारत सभी स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों, नियमित एवं ठेका सफाई कामगारों, सफाई ठेकेदारों की चुस्त कार्यप्रणाली की छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, रायपुर जिला प्रशासन, रायपुर नगर पालिक निगम प्रशासन के आदेशानुसार पूर्ण सेवाभाव एवं समर्पण के साथ सम्पूर्ण कोरोना काल के दौरान राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में किये गये समस्त जनस्वास्थ्य सुरक्षा सम्बंधित उपायों एवं उनके सफल व्यवहारिक क्रियान्वयन के कार्य को लेकर सराहना की.
