Skip to content
July 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं शपथग्रहण  समारोह संपन्न 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं शपथग्रहण  समारोह संपन्न 

Purushottam Manhare December 4, 2022

रायपुर । शहर जिला साहू संघ रायपुर के द्वारा कर्माधाम कृष्णानगर रायपुर में  04 दिसंबर 2022 को युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन माननीय केबिनेट मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू द्वारा मां कर्मा मंदिर में मां कर्मा की आरती से प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम आते ही कर्माधाम कृष्णानगर रायपुर में लगे व्यापार एक्सपो का अवलोकन किया। सभी व्यापारी गण अपने अपने स्टाल में लगे व्यापार के विषय में विस्तार से जानकारी दिया।युवक युवती परिचय सम्मेलन में1200 से अधिक संख्या में जीवन साथी परिचय पत्रिका में नाम दर्ज कराएं है।परिचय के साथ साथ आए हुए परिवार के लिए अलग से कान्फ्रेंस हाल का व्यवस्था किया गया, जिससे आए हुए09 परिवार पालकगण आपस में बैठकर रिस्तेदारी किया। अपने उद्बोधन में माननीय केबिनेट मंत्री  ने परिचय सम्मेलन से होने वाले लाभ,आने जाने से समय की बचत और पैसे की बचत पर विचार रखे। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर बहुसंख्यक आबादी वाले साहू समाज को दिशा देने के लिए नवगठित शहर जिला साहू संघ रायपुर के समस्त पदाधिकारीगण को शुभकामनाएं दिया। श्रीमती चितरेखा साहू उपाध्यक्ष पर्यटन बोर्ड, श्रीमती विद्या देवी साहू,  मोतीलाल लाल साहू, कार्यकारि अध्यक्ष,  थानेश्वर साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग,श्री चंद्रशेखर साहू पूर्व मंत्री, रोशन साहू उपमहानिदेक,  बी सी साहू अपर कलेक्टर उपस्थित रहे।
दोपहर में माननीय श्री अरूण साव सांसद बिलासपुर एवं छ ग प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पहुंच कर गरिमामय कार्यक्रम में व्यवसाय एक्सपो का अवलोकन किया।मंच से अपने उद्बोधन में मां कर्मा की जयकारे लगाकर विचार अभिव्यक्त किया। समाज में सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने में सामाजिक कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण की सकारात्मकता पर विस्तृत चर्चा किया।युवक युवती परिचय के पत्रिका* जीवन साथी का विमोचन जल्द होने से उपस्थित पालकगण को नाम देखने में आसानी हुआ।।शहर जिला साहू संघ रायपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों का शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छ ग प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष माननीय श्री टहलसिंह साहू द्वारा सम्पन्न हुआ ।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय श्री ताम्रध्वज साहू जी, केबिनेट मंत्री,छ ग शासन,लोक निर्माण,गृह,जेल,पर्यटन, धर्मस्व विभाग अपने निर्धारित समय पर पहुंच कर शुरुआत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री टहलसिंह साहू जी किया। अतिविशिष्ट अतिथि, माननीय श्री अरूण साव सांसद, एवं अध्यक्ष भाजपा छ ग प्रदेश, रहे।विशिष्ट अतिथि श्री मोतीलाल साहू,कार्यकारी अध्यक्ष,अ भा तैलीक महासभा, पूर्व मंत्री, श्री चंद्रशेखर साहू पूर्व मंत्री, श्री थानेश्वर साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, श्रीमती चितरेखा साहू उपाध्यक्ष पर्यटन बोर्ड, विधायक, श्री विपिन साहू अध्यक्ष दुग्ध संघ, श्रीमती विद्यादेवी साहू वरिष्ठ समाजसेवीका, श्री रोशन लाल साहू उपमहानिदेशक, श्री बी सी साहू अपर कलेक्टर, एवं छ ग प्रदेश साहू संघ के सभी जिला अध्यक्ष मंच पर विराजमान रहे।
आज दिनांक 04दिसंबर को दो दिवसीय साहू व्यापार एक्सपो में  केशव साहूजी अध्यक्ष शहर जिला साहू ने सम्मान पत्र भेंट किया। व्यापार एक्सपो में 45 स्वजातीय व्यापारीयों ने कर्मा मंदिर प्रांगण में अपने अपने अलग अलग स्टाल लगाए हैं। व्यापार एक्सपो का आयोजन युवा प्रकोष्ठ के संयोजक के नेतृत्व में युवा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित हुआ।
व्यापार एक्सपो में भाग लेने वाले सभी व्यवसायीयो को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के अवसर पर केशव साहूजी अध्यक्ष, नारायण लाल साहू कार्यवाहक अध्यक्ष, यादराम साहू कार्यकारी अध्यक्ष, रघुनाथ साहू सभापति, योगीराज महासचिव,रामबगस उपाध्यक्ष, श्रीमती किरण साहू उपाध्यक्ष, भंवरलाल कोषाध्यक्ष,उधोप्रसाद महासचिव, महावीर साहू, सोमनाथ साहू, देवकुमार, राजकुमार,दाऊलाल, झुमुकलाल, चंद्रशेखर, तोरण लाल,के पी साहू,सुमेरी, बाबू लाल,रोशन,छगन लाल,अजय,तोषण, परमेश्वर,पवन, आनंद, देवदत्त,मनीष, श्रीमती किरण साहू, राधिका साहू,बीजक साहू,जितेश्वरी, एवं मेघराज साहू संरक्षक,बी आर साहू सलाहकार,बी आर सार्वा तथा अनेक पदाधिकारी, सदस्यगण उपस्थित रहे।
3000 की भारी संख्या में भोजन की व्यवस्था सुचारू रूप से हुआ। मां कर्मा मंदिर में विराजमान मां कर्मा के महाप्रसाद ( खिचड़ी भोग ) दिन भर शाम छः बजे तक वितरण किया गया रायपुर  शहर के साथ साथ छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से भी युवक युवती, एवं पालकगण आए हुए थे। भव्य एवं विशाल सांस्कृतिक मंच खचाखच भरा था। रायपुर शहर के सभी वार्ड अध्यक्ष, परिक्षेत्र अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ,युवा प्रकोष्ठ का योग सराहनीय एवं प्रसंशनीय था।
कार्यक्रम का संचालन  योगीराज साहू महासचिव एवं के पी साहू तथा पी के साहू उपाध्यक्ष ने बारी बारी से किया। महासचिव उधोप्रसाद साहू ने अपने पूरे टीम के साथ जीवन साथी पुस्तक का वितरण किया। आभार प्रकट श्रीमती किरण साहू ने की। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित संचालन में श्री नारायण लाल साहू कार्यवाहक अध्यक्ष का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन की जानकारी संगठन सचिव एवं मीडिया प्रभारी  अश्वनी साहू ने दिया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsCg

Post navigation

Previous राजस्व मंत्री ने किया राजस्व पुस्तक परिपत्र ग्रंथ का विमोचन
Next दुर्गा महाविद्यालय, मौदहापारा रायपुर मे संपन्न हुआ वॉइस फॉर चेंज कार्यक्रम, – हर युवा की सुनी जायेगी बात, – सामाजिक सहभागिता मे आएंगे युवा साथ

Related Stories

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026
एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

July 21, 2026

Recent Posts

  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*
  • Kazançlı özellikleriyle ön planda olan Gates of Olympus demo slotu

You may have missed

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026
एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

July 21, 2026
बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

July 21, 2026

Recent Posts

  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*
  • Kazançlı özellikleriyle ön planda olan Gates of Olympus demo slotu
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.