रायपुर। #voiceforchange, हर युवा की आवाज़…विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर युवा साथियो ने रखी अपनी बात, दुर्गा महाविद्यालय, मौदहापारा रायपुर क़े राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया जी की उपस्थिति मे कार्यक्रम का संचालन किया गया, जिसमे युवा विद्यार्थियों मे बढ़ – चढ़ कर अपनी बात रखने का उत्साह देखते बना, वॉइस फॉर चेंज, यूनिसेफ़ क़े विंग एलायंस फॉर बेहेवियर चेंज की एक पहल है जो मुख्यतः एसबीसीसी ( सामाजिक व्यवहार परिवर्तन )पर काम करती है।वॉइस फॉर चेंज का ये कार्यक्रम, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने एवं युवा साथियो को सामाजिक दिशा मे साथ लाने का प्रयास है,इस स्वतंत्र मंच पर कला क़े माध्यम से सामाजिक विषयो से सम्बंधित अपनी बात कोई भी रख सकता है, दुर्गा महाविद्यालय मे विभिन्न समाजिक कुरीतियों पर छात्र – छात्राओं द्वारा अपनी बात रखी गयी।
कार्यक्रम का समन्वयन रायपुर डीएमसी नीलिमा यादव क़े द्वारा किया गया।
