Skip to content
June 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रत्येक श्रमिक को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले: श्रम मंत्री डॉ. डहरिया*
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रत्येक श्रमिक को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले: श्रम मंत्री डॉ. डहरिया*

Purushottam Manhare December 15, 2022

*श्रम मण्डलों के मनोनीत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्रम मंत्री*

रायपुर 15 दिसम्बर 2022/श्रम एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि प्रदेश के सभी श्रमिकों को श्रम विभाग की संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, हमारा यह प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देशन में श्रम विभाग प्रदेश के सभी श्रमिकों एवं उनके परिवारों को आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है।

डॉ. डहरिया आज यहां रायपुर के एक निजी होटल में श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में नव मनोनीत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में डॉ. डहरिया ने सभी मनोनीत सदस्यों को सम्मानित भी किया। डॉ. डहरिया ने मंडलों के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे श्रमिकों के लिए संचालित शासन की सभी योजनाओं से उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के नव मनोनीत सदस्य शुभम साहू, ग्राम पेण्ड्रा, देवरी तह. धमधा जिला (दुर्ग) बेमेतरा, रविन्द्र सिंह अमलीपदर, विकासखण्ड-मैनपुर जिला गरियाबंद और श्रीमती लक्ष्मी देवांगन पीटीयांझर रोड महासमुंद ने शपथ ली। इसी तरह से छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के नव मनोनीत सदस्य  रामशंकर साहू बलौदाबाजार, आनंद गिलहरे रायपुर,  शीतल दास महंत बिलासपुर,  जगदीश वर्मा रायपुर,  चूड़ामणी साहू रायपुर,  सर्वजीत सिंह रायपुर,  सोमेन चटर्जी रायपुर,  विरेन्द्र चौहान राजनांदगांव और  ज्ञानचंद गोलछा धमतरी ने शपथ ली। इसी प्रकार से छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के नव मनोनीत सदस्य  मंगलमूर्ति अग्रवाल रायपुर,  आलोक मिश्रा भाटापारा,  हरप्रसाद साहू बलौदाबाजार,  मदन तालेड़ा रायपुर,  नरेश गड़पाल रायपुर,  कृष्णा दुबे बालोद और  सुरेश मसीह रायपुर ने आज शपथ ली।

मंत्री डॉ. डहरिया ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक श्रमिक का पंजीयन श्रम विभाग में कराने के लिए संवेदनशीलता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार श्रमिकों के बच्चों को शिक्षित करने में सहायता पहंुचाने और उन्हें खेलकूद में आगे बढ़ाने के लिए सहायता पहुंचाने अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। इसी तरह से श्रमिकों को आर्थिक सहायता पहुंचाने सहित उनके सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी तरह से मंत्री डॉ. डहरिया ने आज पद भार ग्रहण करने वाले नव मनोनीत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित समस्त कल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश के श्रमिक एवं उनके परिवारजनों के हितलाभ के उदे्श्य से होने वाले कार्यों का सम्पूर्ण प्रदेश में और बेहतर क्रियान्वयन करने में भरपूर सहयोग प्रदान करें। जिससे योजनाओं का लाभ श्रमिक और परिजनों तक पहंुचे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष  शफी अहमद और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष  सुशील सन्नी अग्रवाल और श्रम विभाग के सचिव  अमृत खलखो ने विभागीय योजनाओं का विस्तार से जानकारी देते हुए अधिकारियों एवं सदस्यों से श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करने का आग्रह किया। कार्यक्रम को खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष  महेन्द्र छाबड़ा, छत्तीसगढ़ हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्रम विभाग अपर आयुक्त  एस.जांगड़े ने श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के अवसर पर श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख सहित श्रम मंडलों के अन्य पदाधिकारी सदस्य एवं श्रम विभाग के अधिकारी एवं नागरिक मौजूद थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news raipur

Post navigation

Previous मध्यप्रदेश से आए दल ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को सराहा*
Next राजिम नयापारा के कृषक लक्ष्मण निषाद ने फुण्डहर गौठान को अपने खेत का 1 ट्रेक्टर ट्राली पैरा और एक बोरी धान दान किया, महापौर एजाज ढेबर ने महादान बताया

Related Stories

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026

Recent Posts

  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, गड़बड़ी रोकने के लिए बनेगा ई-एचआरएमएस पोर्टल-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

You may have missed

most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.