कृषकों से पैरा खेत में रखकर जलाने के बजाय गौठान में गौवंश के चारे के रूप में दान देने का पुनः किया आव्हान
रायपुर -छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की गौधन न्याय योजना के अंतर्गत संचालित रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत फुण्डहर गौठान में राजिम नयापारा के कृषक लक्ष्मण निषाद ने गौवंश की सुरक्षा हेतु उनके चारे के रूप में अपने खेत का 1 ट्रेक्टर ट्राली पैरा और एक बोरी धान दान में दिया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के मार्गदर्शन में राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम द्वारा राज्य की समाज एवं लोक कल्याणकारी गौधन न्याय योजना के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर गौठानों का संचालन किया जा रहा है. नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा गौठान में रखे गये गौवंश की सुरक्षा एवं उन्हें चारे के रूप में पैरा खेत में रखकर जलाने के बजाय उसका गौठान में दान करने का कृषकों से निरन्तर आव्हान किया जा रहा है. नगर पालिक निगम रायपुर की सकारात्मक पहल पर राजिम नयापारा के कृषक लक्ष्मण निषाद ने अपने खेत का पैरा एक फेरा ( एक ट्रेक्टर ट्राली ) सहित एक बोरी ट्रेक्टर ट्राली वाहन के माध्यम से नगर पालिक निगम जोन 9 के फुण्डहर गौठान को नगर पालिक निगम जोन 9 के जोन कमिश्नर महेंद्र पाठक, कार्यपालन अभियन्ता संतोष पाण्डेय, जोन सहायक राजस्व अधिकारी विजय शर्मा, जोन स्वच्छता निरीक्षक महेन्द्र कलिहारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में गौवंश की रक्षा हेतु उनके चारे के रूप में दान में दिया है.महापौर एजाज ढेबर ने राजिम नयापारा के कृषक लक्ष्मण निषाद द्वारा फुण्डहर गौठान में दिये गये पैरा सहित धान के दान को समाज हित में पर्यावरण संरक्षण एवं गौवंश की सुरक्षा की दृष्टि से महादान निरुपित करते हुए कृषक लक्ष्मण निषाद के उक्त कार्य की सराहना की है एवं इसे सभी कृषकों के लिये समान रूप से अनुकरणीय कार्य निरुपित किया है. महापौर एजाज ढेबर ने नगर पालिक निगम रायपुर की ओर से सभी कृषकों से अपने खेतोँ में पैरा जलाने के बजाय उसका नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा संचालित गौठानों में गौवंश की सुरक्षा हेतु उनके चारे के रूप में सदुपयोग करने के लिये दान देने का एक बार पुनः विनम्र आव्हान किया है.






![]()


