रायपुर । रेल यात्रियों, रेल सम्पति एवं रेलवे ई टिकटों का अवैध कारोबार करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम मे 15.12.2022 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग के द्वारा रेल ई टिकटों का अवैध कारोबार किये जाने की सूचना पर ‘सांई राम मोबाइल’ नगर पालिका कंपलेक्स बेमेतरा स्थित दुकान को चेक किया गया। दुकान पर पंकज कुमार साहू, पिता-ललित कुमार साहू, उम्र-22 वर्ष, साकिन-पीपरभट्ठा, थाना-बेमेतरा, जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) के कब्जे से 02 नग पर्सनल यूजर आईडी से रेल आरक्षित ई टिकट 12 नग यात्रा किया हुआ पास्ट टिकट जिसकी कीमत- 20,057.35 एवं 01 नग आगे की यात्रा का टिकट (फ्यूचर-टिकट) जिसकी कीमत- 3,759.10 इस प्रकार कुल 13 रेलवे ई टिकट जिसकी कुल कीमत 23819.45 रुपए का अवैध व्यापार करना पाया गया। मौके पर जब्ती तथा दस्तावेजी कार्यवाही पूर्ण कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट दुर्ग में धारा 143 रेल अधिनियम 15.12.2022 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिक कार्यवाही किया गया है।
