अंबिकापुर । “नर सेवा ही नारायण सेवा”को चरितार्थ करते सीनियर सिटीजन फोरम फ़ॉर सिविल राइट्स अम्बिकापुर के वरिष्ठ जन अपने अध्यक्ष विष्णु प्रताप अग्रवाल की अगुवाई में 20/12/2022 दिन मंगलवार को जिला बलरामपुर के सुदूर एवं पहुंच विहीन गांव चंगोरी में जो कोरवा-पंडो बाहुल्य है अपना सेवा कैम्प रखा है।फोरम के सचिव आई बी तिवारी के अनुसार करीब 1000 जरूरत मंद लोगो को कम्बल,500 शिशुओं को टोपा,1000 बच्चों को ब्रेड-बिस्कुट बाँटने का लक्ष्य रखा गया है।उन्होंने कहा कि उस सम्बन्ध में तैयारी जारी है,फोरम के सभी सदस्य वहाँ जाने को अत्यंत उत्साहित है।इसी तारतम्य में लगातार हर हफ्ते जिला चिकित्सालय के डिलीवरी/बच्चा वार्ड में कमजोर वर्ग की महिलाओं/पुरुषों/बच्चों को कम्बल/टोपे वितरित आज वितरित किए गए । मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार अग्रवाल ने बताया कि फोरम के सभी सदस्य समर्पित भाव से मानव सेवा के विभिन्न पहलुओं पर लगातार काम करते है,जिसके क्रियान्यवन हेतु प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को वैठक आयोजित की जाती है।फोरम का सबसे अनूठा काम शंकर घाट स्थित मुक्तिधाम का रख-रखाव है,आज वहाँ जन सहयोग से 7 शव फ्रीजर,शव दाह हेतु5 शेड 12 शव ट्रे तथा शव दाह हेतु लकड़ी उपलब्ध रहती है।शव दाह उपरांत संस्कारो के लिए शेड,आवश्यक बेदी और पौधे उपलब्ध कराए गए है।शव दाह के समय परिजनों हेतु सुरच्छित बैठने हेतु शेड,सीढियां,तथा आवश्यक जल(ठंढा-गरम),गीजर बाथरूम,ओवरहेड वाटर टैंक अलावा वातावरण को शुद्ध रखने हेतु पर्याप्त मात्रा में पेड़-पौधे लगाए गए है।

संस्कार की सुविधा हेतु नदी का घाट सीढियां कॉन्क्रीट ढलाई की गई है।पीपल के वृक्ष लगाए गए है ताकि एक पॉइंट पर मृतक के परिजनों को समस्त सुबिधा उपलब्ध हो।मानव मूल्यों और सहयोग को धर्म मानकर काम कर रहे सामाजिक संगठन सीनियर सिटीजन फोरम फॉर सिविल राइट्स अंबिकापुर निरंतर जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने हमेशा प्रयासरत रहा है ,जिसमे लोगो की सराहना,अनुदान,संबल एवं सहयोग फोरम के वर्तमान 40 सदस्यों का आधार है।






![]()


