Skip to content
November 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • 23 वर्षों से कृत्रिम हाथ से साईकिल पर कर रहे व्यापार और अपने परिवार का भरण पोषण*
  • छत्तीसगढ़

23 वर्षों से कृत्रिम हाथ से साईकिल पर कर रहे व्यापार और अपने परिवार का भरण पोषण*

Purushottam Manhare December 20, 2022

 

*दिव्यांग भदौरिया ने कहा भगवान का दिया हाथ छिन गया लेकिन ठान लो तो ये हाथ भी कम नही*

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति द्वारा आयोजित निःशुल्क विशाल दिव्यांग शिविर में 40 हाथ कटे दिव्यांगों लिए कृत्रिम हाथों का निर्माण कार्य जारी है । समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा ने बताया कि विगत 25 वर्षों से जैन समाज द्वारा 1000 से अधिक हाथ कटे दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ लगाए गए हैं , सैकड़ों दिव्यांग कृत्रिम हाथ के साथ अपना जीवन यापन भरण पोषण कर रहे हैं , उनमें से एक कृत्रिम हाथ लगाकर व्यवसाय कर रहे राजेश भदौरिया के माध्यम से हाथ कटे दिव्यांगों का आत्मविश्वास बढ़ाया गया ।शिविर में आए पचपेड़ी नाका निवासी राजेश भगोरिया ने बताया कि 25 वर्ष पूर्व मेडिकल कॉटन मशीन में काम करते हुए हाथ कट गया था , जीवन में निराशा छा गई थी जैन समाज द्वारा 23 वर्ष पूर्व आयोजित लखनवी कृत्रिम हाथ शिविर में मैंने पहली बार हाथ लगवाया था इस हाथ ने मेरे जीवन की दिशा बदल दी इस कृत्रिम हाथ के सहारे मैंने साइकिल में कपड़े बेचने का कार्य आरम्भ किया और प्रतिदिन लगभग 30 – 40 किलोमीटर साईकिल चलाकर व्यापार करना आरम्भ किया । इस कृत्रिम हाथ के कारण ही मैं पिछले 23 वर्षों से अपने व परिवार की जीविका चला रहा हूँ । भदौरिया ने कहा कि भगवान द्वारा दिया गया हाथ तो नही है लेकिन यह उससे कम भी नही है । ऐसे शिविर लगाने वाले जैन समाज को हृदय से धन्यवाद है । शिविर में कृत्रिम हाथों का निर्माण मंगलम लखनऊ से आई टीम द्वारा किया जा रहा है । प्रमुख टेक्नीशियन वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि सर्वप्रथम हाथ कटे दिव्यांग का नाप लिया जाता है उसके सही हाथ को देखकर कटे हुए भाग की कास्ट पी ओ पी बेन्डेज कास्ट ली जाती है । अच्छे हाथ की लम्बाई के अनुसार कृत्रिम हाथ का निर्माण शुरू किया जाता है । कटे हाथ पर प्लास्टर ऑफ पेरिस का ढांचा बनाया जाता है फिर उसके अनुसार पी ओ पी का मोल्ड तैयार किया जाता है । फिर रेज़िन से हाथ का ढांचा बनाकर मैकेनिकल हाथ तैयार किया जाता है , उस पर स्किन कलर किया जा रहा है । उस ढांचे में पंजा फिट किया जाता है । कंधे तक स्प्रिंग आदि सिस्टम फिट किया गया है इस तरह कृत्रिम हाथ शिविर में तैयार हो रहे हैं । वीरेन्द्र कुमार पिछले 35 वर्षों से कृत्रिम हाथों का निर्माण कर रहे हैं । रायपुर में 1990 से शिविरों में आ रहे हैं और लगभग एक हजार कृत्रिम बनाकर वितरित किए गए हैं । कृत्रिम हाथ लगाकर दिव्यांग अपने रोजमर्रा के काम कर सकते हैं , साईकिल मोटरसाइकिल चला सकते हैं , टाइपिंग , कम्प्यूटर कार्य कर सकते हैं ।  विनय मित्र मण्डल के अध्यक्ष महावीर मालू ने बताया कि 45 दिव्यांगों के जयपुर पैर हेतु नाप लिए गए हैं , जिनके पैर का निर्माण कार्य प्रगति पर है । समिति के हरीश डागा व गुलाब दस्सानी ने बताया कि चयन किये गए गूंगे बहरे दिव्यांगों को 20 व 21 दिसम्बर को श्रवण यन्त्र वितरित किये जावेंगे ।  साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के अध्यक्ष विकास धाड़ीवाल व सिद्धार्थ डागा ने बताया कि शिविर में दिव्यांगों के आने का सिलसिला अभी भी जारी है पैर कटे व गूंगे बहरे भाई बहनों का पंजीयन कर जांच कार्य किया जा रहा है ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous पांच वर्षीय आदिश्री ने श्रवण यन्त्र लगाकर पहली बार सुने माँ , मामा शब्द – खुशी से झूम उठी
Next दिव्यांगों के शिविर में पैर कटे दिव्यांगों का हुआ परीक्षण*

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.