Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है – महेन्द्र कोचर*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है – महेन्द्र कोचर*

Purushottam Manhare December 22, 2022

*अन्नदाता को कृत्रिम हाथ लगाकर जैन समाज हर्षित*

*भड़ेरा के किसान ओमप्रकाश साहू ने कहा अब कृत्रिम हाथ लग जाने से खेतों में खाद , कीटनाशक छींट सकूंगा*

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति द्वारा सुराना भवन में आयोजित निःशुल्क विशाल दिव्यांग शिविर में 46 हाथ कटे भाई बहनों को कृत्रिम हाथ लगाए गए । वितरण समारोह में समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने कहा कि मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है । इसमें सहभागिता से मन को शकुन मिलता है । कोरोना काल के कारण पिछले 3 वर्षों से शिविर नही हुआ था जिससे हाथ कटे दिव्यांगों के कॉल आते थे । सकल जैन समाज के शिविर से 46 भाई बहन लाभान्वित हुए हैं । मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा ने इस अवसर पर दिव्यांगों से कहा कि हाथ लगाकर दिव्यांग अच्छी प्रेक्टिस करें व कृत्रिम हाथ का सदुपयोग करें । शिविर में लाभान्वित अन्नदाता किसान को कृत्रिम हाथ लगाकर जैन समाज हर्षित है । ग्राम भड़ेरा , धमतरी के किसान ओमप्रकाश साहू 30 वर्ष का 2 वर्ष पूर्व दुर्घटना में एक हाथ कट गया था , ओमप्रकाश बताते हैं कि जीवन में अचानक अंधकार छा गया मैं निराश हो गया , खेती किसानी के काम में दिक्कत होने लगी , जैन समाज के शिविर में मुझे कृत्रिम हाथ लग गया है , मुझे प्रेक्टिस कराई गई है अब मैं पुनः खेत में काम कर सकूंगा , खाद , कीटनाशक इत्यादि का छिड़काव कर लूंगा अब तक मुझे इन कामों के लिए मजदूर रखने पड़ते थे ।

साईकिल भी चला सकूंगा , पहले जैसा महसूस कर रहा हूँ । ग्राम गोडाही की कु लक्ष्मनी साहू 14 वर्ष का बचपन से एक हाथ आधा कटा हुआ है , बिना हाथ के दसवीं तक पढ़ाई की है लेकिन सभी बच्चों को देखकर मन में एक दर्द का एहसास होता है , जीवन में पहली बार दूसरा हाथ लगा है , लक्ष्मनी कहती है कि खुशी की कोई सीमा नही है , इसे केवल मैं ही महसूस कर सकती हूं । सकल जैन समाज द्वारा कृत्रिम हाथ वितरण समारोह में महेन्द्र कोचर , विजय चोपड़ा , चन्द्रेश शाह , महावीर मालू , हरीश डागा , गुलाब दस्सानी , वीरेन्द्र डागा , विकास धाड़ीवाल , दीपचंद कोटड़िया , सिद्धार्थ डागा ने 46 दिव्यांगों को कृत्रिम हाथों का वितरण किया । निःशुल्क विशाल दिव्यांग शिविर का आयोजन भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति द्वारा श्री विनय मित्र मण्डल , जैन संवेदना ट्रस्ट , श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ की सहभागिता से किया गया है ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous कका के रहते अन्नू अनाथ नहीं – वंदना राजपूत
Next प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने धान खरीदी, रीपा, नल जल, राजस्व प्रकरण, अधोसंरचना सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियों की समीक्षा की

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.