Skip to content
June 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • महापौर व विधायक ने एम्स अस्पताल परिसर के बाहर नवीन श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर का फीता काटकर किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

महापौर व विधायक ने एम्स अस्पताल परिसर के बाहर नवीन श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर का फीता काटकर किया शुभारंभ

Purushottam Manhare December 30, 2022

0महापौर  एजाज ढेबर ने रायपुर पश्चिम विधायक  विकास उपाध्याय सहित एम्स अस्पताल परिसर के बाहर नवीन श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर का फीता काटकर किया शुभारम्भ,

*जेनेरिक मेडिसीन की अधिकतम 72 प्रतिशत तक की भारी छूट के साथ सभी नागरिकों को निरन्तरता से सहज उपलब्धता0

रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य के सभी निवासी नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा सम्बन्धी हितों को विशेष रूप से ध्यान मे रखकर शुरू की गई श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना का विस्तार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के मार्गदर्शन में निरंतरता के साथ रायपुर नगर पालिक निगम के क्षेत्र में किया जा रहा है. इस क्रम में आज राजधानी रायपुर शहर के जी. ई. मार्ग में स्थित एम्स अस्पताल परिसर की बाउंड्रीवाल से बाहर पहुंचकर महापौर श्री एजाज ढेबर ने रायपुर पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, जोन 8 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव सहित नगर के गणमान्य जनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिति के मध्य नवीन श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर का फीता काटकर शुभारम्भ किया एवं दीप प्रज्ज्वलन कर नवीन श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर का विधिवत शुभारम्भ कर राजधानीवासियों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाईयों की सहज एवं सरल उपलब्धता के एक और नए स्थल की शानदार सौगात दे दी है . इस नए मेडिकल स्टोर का प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में राजधानी रायपुर सहित राज्य के विभिन्न नगरों से आने वाले मरीजों एवं उनके परिवारजनों को मिलेगा. महापौर श्री एजाज ढेबर एवं रायपुर पश्चिम विधायक और संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की मूल भावना को लेकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के मार्गदर्शन में लोक स्वास्थ्य हितार्थ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्री धन्वंतरि मेडिकल स्टोर योजना का संचालन किया जा रहा है. इसमें नागरिकों को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां अत्यंत सरलता एवं सहजता के साथ अधिकतम 72 प्रतिशत की एमआरपी दरों में अधिकतम भारी छूट देते हुए निरन्तरता से उपलब्ध करवाई जा रही हैँ. रायपुर नगर में नेताजी सुभाष स्टेडियम, मेकाहारा परिसर के सामने, केनाल लींकिंग रोड राजातालाब में, पुरानी बस्ती पुलिस थाना के समीप, अमलीडीह निगम जोन 10 कार्यालय के समीप, शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर के सामने जीईमार्ग में और आज से जीई मार्ग में एम्स अस्पताल टाटीबंध के सामने उक्त सभी स्थानों में श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर का संचालन निरन्तर किया जा रहा है और प्रत्येक मेडिकल दुकान में सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक मेडिकल दवाइयां प्राप्त करके हजारों नागरिक प्रतिदिन प्रत्यक्ष लाभान्वित हो रहे हैँ. महापौर श्री एजाज ढेबर एवं रायपुर पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने सभी नागरिकों से श्री धन्वंतरि मेडिकल स्टोर में सस्ती गुणवत्ता पूर्ण जेनेरिक दवाइयां खरीदने का एक बार पुनः जनहित में जन स्वास्थ्य हितार्थ विनम्र आव्हान किया है. नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर एजाज ढेबर एवं रायपुर पश्चिम विधायक और संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय को एम्स अस्पताल टाटीबंध के सामने जीई मार्ग में नवीन श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारम्भ करने पर हार्दिक धन्यवाद दिया है.

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री भूपेश  बघेल ने पंडित रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
Next पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर शराब तस्करों को बचाने अब भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस के साथ मारपीट करने उकसा रहे हैं

Related Stories

संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*

June 23, 2026
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*

June 23, 2026
सरकार शराबबंदी लागू करे भले महतारी वंदन मत दे*
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सरकार शराबबंदी लागू करे भले महतारी वंदन मत दे*

June 23, 2026

Recent Posts

  • भाजपा आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएगी , मशाल जुलूस, रैली भी निकाली जाएगी
  • CAIT का व्यापारी संवाद अभियान पहुंचा गुरु नानक चौक के व्यापारियों के बीच*
  • संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*
  • अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*
  • सरकार शराबबंदी लागू करे भले महतारी वंदन मत दे*

You may have missed

भाजपा आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएगी , मशाल जुलूस, रैली भी निकाली जाएगी
  • Uncategorized

भाजपा आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएगी , मशाल जुलूस, रैली भी निकाली जाएगी

June 24, 2026
CAIT का व्यापारी संवाद अभियान पहुंचा गुरु नानक चौक के व्यापारियों के बीच*
  • Uncategorized

CAIT का व्यापारी संवाद अभियान पहुंचा गुरु नानक चौक के व्यापारियों के बीच*

June 23, 2026
संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*

June 23, 2026
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*

June 23, 2026

Recent Posts

  • भाजपा आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएगी , मशाल जुलूस, रैली भी निकाली जाएगी
  • CAIT का व्यापारी संवाद अभियान पहुंचा गुरु नानक चौक के व्यापारियों के बीच*
  • संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*
  • अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*
  • सरकार शराबबंदी लागू करे भले महतारी वंदन मत दे*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.