Skip to content
April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर शराब तस्करों को बचाने अब भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस के साथ मारपीट करने उकसा रहे हैं
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर शराब तस्करों को बचाने अब भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस के साथ मारपीट करने उकसा रहे हैं

Purushottam Manhare December 30, 2022

 

*भाजपा छत्तीसगढ़ में हिंसा करना चाहती है कानून तोड़ना चाहती है अपने कार्यकर्ताओं से दंगा कराना चाहती*

रायपुर/30 दिसंबर 2022। पूर्व गृहमंत्री एवं भाजपा विधायक ननंकीराम कंवर के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस के साथ मारपीट करने प्रेरित करने वाले बयान की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बयान से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा छत्तीसगढ़ में कानून तोड़ना चाहती है हिंसा करना चाहती है और अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से दंगा कराना चाहती है। जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है और अनैतिक कार्यों में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी हो रही है। इससे भाजपा नेताओं के बेचैनी बढ़ रही है और शराब तस्करों को अनैतिक कार्यों को संरक्षण देने वाली भाजपा अब अपने कार्यकर्ताओं को अनैतिक कार्य रोकने वाले पुलिस के अधिकारी जवानों के साथ मारपीट करने हिंसा करने दंगा करने के लिए उकसाया जा ही है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह नगर निगम चुनाव के दौरान प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को धमका रहे थे। पूर्व मंत्री राजेश मूणत के द्वारा पुलिस के साथ किया गया बर्ताव पूरे प्रदेश में देखा है। निगम घेराव के दौरान भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। मुख्यमंत्री निवास घेराव के दौरान भी पुलिस अधिकारियों के साथ गाली-गलौज महिला पुलिसकर्मियों के साथ छीना झपटी भाजपा भाजपा कार्यकर्ताओं ने की थी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व के रमन सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ तस्करों का गढ़ बन चुका था। शराब तस्कर, मानव तस्कर, ड्रग तस्कर, रेत माफिया, भू माफिया ,गोरख धंधा करने वाले भाजपा नेताओं के संरक्षण में फलते फूलते थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने रमन सरकार के तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा। तब भाजपा नेताओं की तस्करों के साथ सांठगांठ और तस्करी के माध्यम से जो अवैध काली कमाई बंद हो गई। अब भाजपा के नेता अवैध काली कमाई बंद होने से हताश और परेशान हैं और तस्करों को अवैध कार्य करने वालों को संरक्षण देने के लिए अब कानून तोड़ने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को उकसा रहे है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता जयराम दुबे शराब तस्करी करते पकड़े जाते हैं और उसे बचाने भाजपा प्रेस वार्ता करती है। भाजपा की फाफाडीह मंडल सदस्य गंगा पांडेय मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार होती हैं। ड्रग तस्करी के मामले में जिनकी गिरफ्तारी होती है उनका सीधा संबंध अरुण साव और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के साथ हैं। नक्सलियों को जिलेटिन सप्लाई करने के मामले में जिनकी गिरफ्तारी होती है वह भी भाजपा नेता है। भाजपा के जिला बलौदा बाजार के कोषाध्यक्ष शराब तस्करी में गिरफ्तार होते हैं। बालोद और राजनांदगांव में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के शराब तस्करी में गिरफ्तारी होती है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा तस्करों की संरक्षक है और तस्करो पर कार्यवाही हो रही है तो भाजपा नेताओं परेशानी हो रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता हमेशा से पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर रहे हैं। मारपीट कर रहे हैं अभी हाल ही में कवर्धा में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस और आबकारी अधिकारियों के साथ मारपीट और गाली गलौज की है और भाजपा के बड़े नेताओं को उनका संरक्षण है ननकीराम कंवर के बयान से भाजपा के हिंसा वादी मनसा सामने आई हैं। भाजपा कभी संविधान का सम्मान नहीं करती है। भाजपा में अपराधियों का बोलबाला है भाजपा में जितना बड़ा अपराधी उतना बड़ा पद मिलता है।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous महापौर व विधायक ने एम्स अस्पताल परिसर के बाहर नवीन श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर का फीता काटकर किया शुभारंभ
Next निगम टीम ने कचना शराब भट्टी के पास प्लास्टिक पानी पाउच की  30 बोरियों को तत्काल जप्त कर सम्बंधित व्यक्ति पर 5000 रूपये का किया जुर्माना 

Related Stories

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

You may have missed

895073141777173560
  • Uncategorized

895073141777173560

April 26, 2026
कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • Uncategorized

Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.