Skip to content
June 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव 12 से 14 जनवरी तक रायपुर में, तैयारियां जोरों पर*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव 12 से 14 जनवरी तक रायपुर में, तैयारियां जोरों पर*

Purushottam Manhare December 30, 2022

*कलेक्टर डॉ भुरे ने लोकल आर्गेनाइजिंग कमेटी की बैठक में की समीक्षा*

*पारम्परिक लोक गीतों, नृत्यों, खेलों की छटा सहित छत्तीसगढ़ी व्यंजनो की सुगंध भी बिखरेगी*

रायपुर 30 दिसंबर 2022/रायपुर शहर में 12 से 14 जनवरी तक होने वाले छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव की तैयारियां अब जोर पकड़ रही है। युवा महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम सांइस कॉलेेज मैदान पर होंगे। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टर सभाकक्ष में स्थानीय आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक लेकर राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की और तैयारियों के कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रतिभागियों एवं ऑफिशियल्स की संख्या को देखते हुए आवास, भोजन एवं परिवहन आदि की समुचित व्यवस्था करने कहा। राज्य युवा महोत्सव में छत्तीसगढ़ के पारम्परिक लोक गीत, नृत्य, खेल और छत्तीसगढ़ी व्यंजन का आनंद लोग उठा सकेंगे। इसके लिए सी.एस.आई.डी को पर्याप्त रूप से स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए है। बैठक में एस.एस.पी श्री प्रशांत अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के सी.ई.ओ श्री आकाश छिकारा सहित आयोजन समिति के अन्य अधिकारी भी मौजुद रहे।

बैठक में कलेक्टर ने महोत्सव में शामिल होने वाले प्रतिभागियों की आवास व्यवस्था के लिए रायपुर शहर के विभिन्न भवनों, होटलों अन्य विश्राम गृहों में कमरों की उपलब्धता के साथ अन्य सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने चयनित आवास स्थलों में महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों को ठहराने पर भी अधिकारियों के साथ गहण चर्चा की। कलेक्टर ने इन भवनों में बिजली पानी, गद्दा, तकिया, चादर, कंबल सहित अन्य व्यवस्थाओें का भी संख्यात्मक अनुमान लगाकर समय पर इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिभागियों की भोजन, नाश्ता और पेयजल की व्यवस्था के लिए भी जरूरी कार्रवाई समय पर करने को कहा। डॉ भुरे ने आवास स्थलों से आयोजन स्थलों तक प्रतिभागियों लाने ले जाने के लिए वाहन और इंधन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, गार्बेज निष्पादन और चलित शौचालयों की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मुख्य कार्यक्रम परिसर सहित सभी आयोजन स्थलों पर अग्निशमन यंत्रो और फायर ब्रिगेड की भी तैनाती करने को कहा। सभी आयोजन स्थलों पर प्राथमिक उपचार के लिए अस्थाई क्लिनिक, फर्स्ट एड किट, ग्लूकोज और ओ.आर.एस सहित एम्बुलेंस की व्यवस्था रखने के निर्देश कलेक्टर ने बैठक में दिए। उन्होंने कुश्ती और कबड्डी जैसे खेलों को मेट पर कराने के निर्देश भी दिए।

*38 विधाओं में ढाई हजार से अधिक प्रतिभागी होंगे शामिल*

छत्तीसगढ़ के युवाओं को विशेष अवसर एवं मंच प्रदान करने, सांस्कृतिक गतिविधियों से युवाओं को जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का 12 से 14 जनवरी 2023 तक रायपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वृहद आयोजन किया जाएगा। युवा महोत्सव में लगभग ढाई हजार महिला एवं पुरूष युवा कलाकार, प्रतिभागी एवं ऑफिशियल्स भाग लेंगे। इस राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में 38 विधाओं में 18 से 40 वर्ष आयु और 40 वर्ष से अधिक आयु के दो वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। युवा महोत्सव में प्रत्येक विधा में निर्धारित संख्या के आधार पर ही प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।

इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ की परंपरागत गीत, नृत्य, खेलों और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को शामिल किया गया है। युवा उत्सव में सांस्कृतिक विधाओं में हिंदुस्तानी-कर्नाटक शैली में शास्त्रीय गायन, सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम, हारमोनियम, गिटार का वादन, शास्त्रीय नृत्य-मणिपुरी, ओड़िसी, भरतनाट्यम, कत्थक, कूचीपूड़ी के साथ-साथ पारंपरिक सुआ नृत्य, पंथी नृत्य, करमा नाचा, सरहुल नाचा, बस्तरियां लोक नृत्य, राउत नाचा के रंग देखने को मिलेंगे। इसके अलावा पारंपरिक खेलों में फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़-चाल, रॉक बैंड (राज्य स्तर पर) के साथ छत्तीसगढ़ी संस्कृति को उजागर करने के लिए पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ी व्यंजन पर आधारित फूड फेस्टिवल प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ी लोक कला एवं संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, पारंपरिक एवं आदिवासी शैली से संबंधित विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता को शामिल किया गया है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news news raipur

Post navigation

Previous आठ जनवरी से राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक
Next पांच जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प, डेढ़ सौ से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Related Stories

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026

Recent Posts

  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, गड़बड़ी रोकने के लिए बनेगा ई-एचआरएमएस पोर्टल-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

You may have missed

most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.