रायपुर । जिला स्तरीय विज्ञान, गणित दिवस प्रतियोगिता 30/12/2022 को बी पी पुजारी उत्कृष्ट विद्यालय राजा तालाब रायपुर में जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर के अध्यक्षता एवं सु अंजू सूद प्राचार्य के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न की गई। साथ ही साथ कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की वंदना कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डी ई ओ सर,मिंज सर जी, सूद मैडम, a p c अरूण शर्मा , अशोक कुमार वर्मा, कार्यक्रम के जिला समन्वयक सत्यदेव वर्मा, निर्णायक गण, प्रतिभगियों के सभी गाईड टीचर बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया।प्रतियोगिता आयोजित उपरान्त चयनित प्रथम एवं दूसरा स्थान पाने वाले प्रतिभगियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सांत्वना पुरस्कार के रूप में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण कर उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए विजेता प्रतिभागियों का परिणाम घोषित किया गया। अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्तकर समापन किया गया।
