Skip to content
June 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • नियमितीकरण हेतु “अनियमित बइठका” 15 जनवरी को
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

नियमितीकरण हेतु “अनियमित बइठका” 15 जनवरी को

Purushottam Manhare January 1, 2023

रायपुर । गोपाल प्रसाद साहू, प्रांतीय संयोजक ने बताया कि छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा प्रदेश में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों [संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर दर, श्रमायुक्त दर पर कार्यरत श्रमिक, प्लेसमेंट, मानदेय, अशंकालिक, जाबदर, ठेका] के नियमितीकरण, नियमितीकरण तक 62/65 वर्ष की जॉब गारंटी, पृथक कर्मचारियों की बहाली, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने एवं आउटसोर्सिंग/ठेका प्रथा को बंद करने को लेकर दिनांक 15 जनवरी, 2023 को “अनियमित बइठका एवं मिलिए मुख्यमंत्री/पूर्व मुख्यमंत्री” कार्यक्रम राजधानी के धरना स्थल बुढापारा रायपुर में आयोजित कर रहा है| इस बइठका में माननीय मुख्यमंत्री/पूर्व मुख्यमंत्री को सम्मिलित होने आमंत्रित किया गया है तथा प्रदेश भर से 50 हजार से अधिक अनियमित कर्मचारी सम्मिलित होकर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखेंगे|
उल्लेखनीय है कि; कांग्रेस ने सरकार बनने पर 10 दिवस में प्राथमिकता से हमारी मांगों को पूरा करने का वादा किया एवं अपने जन-घोषणा (वचन) पत्र “दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कांग्रेस करेगी पूरा वादा” के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने, छटनी न करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने को रखा| दिनांक 14.02.2019 को अनियमित मंच से मुख्यमंत्री ने स्वयं घोषणा किये कि इस वर्ष किसानों के लिए है आगामी वर्ष कर्मचारियों का होगा|
श्री प्रेम प्रकाश गजेन्द्र प्रांतीय सह-संयोजक छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा ने बताया की उक्त वचन से हम काफी आशान्वित थे परन्तु वादा एवं घोषणा के विपरीत अनियमित कर्मचारियों की निरंतर छटनी की जा रही है एवं विगत 3 वर्षों से संविदा वेतन एवं 5 वर्षों से न्यूनतम वेतन में बढ़ोत्तरी नहीं की गई| मुख्यमंत्री से मिलने अनेक बार अनुरोध पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित किया गया, परन्तु मिलने हमें समय नहीं दिया गया| इससे अनियमित कर्मचारियों में असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है|
श्री सत्यम शुक्ला प्रांतीय प्रवक्ता छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा ने प्रदेश समस्त अनियमित कर्मचारियों से अपील किया कि दिनांक 15 जनवरी, 2023 को प्रातः 11 से बजे से राजधानी के धरना स्थल बुढापारा रायपुर में आयोजित “अनियमित बइठका एवं मिलिए मुख्यमंत्री/पूर्व मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या पहुँच कर मुहीम नियमितीकरण में सहयोग करें|

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous जिला स्तरीय विज्ञान, गणित दिवस प्रतियोगिता संपन्न
Next मुख्यमंत्री ने मेहनतकश मजदूर भाई-बहनों के साथ की नये वर्ष की शुरूआत

Related Stories

संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*

June 23, 2026
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*

June 23, 2026
सरकार शराबबंदी लागू करे भले महतारी वंदन मत दे*
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सरकार शराबबंदी लागू करे भले महतारी वंदन मत दे*

June 23, 2026

Recent Posts

  • भाजपा आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएगी , मशाल जुलूस, रैली भी निकाली जाएगी
  • CAIT का व्यापारी संवाद अभियान पहुंचा गुरु नानक चौक के व्यापारियों के बीच*
  • संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*
  • अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*
  • सरकार शराबबंदी लागू करे भले महतारी वंदन मत दे*

You may have missed

भाजपा आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएगी , मशाल जुलूस, रैली भी निकाली जाएगी
  • Uncategorized

भाजपा आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएगी , मशाल जुलूस, रैली भी निकाली जाएगी

June 24, 2026
CAIT का व्यापारी संवाद अभियान पहुंचा गुरु नानक चौक के व्यापारियों के बीच*
  • Uncategorized

CAIT का व्यापारी संवाद अभियान पहुंचा गुरु नानक चौक के व्यापारियों के बीच*

June 23, 2026
संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*

June 23, 2026
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*

June 23, 2026

Recent Posts

  • भाजपा आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाएगी , मशाल जुलूस, रैली भी निकाली जाएगी
  • CAIT का व्यापारी संवाद अभियान पहुंचा गुरु नानक चौक के व्यापारियों के बीच*
  • संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक,  तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित”*
  • अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री  चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी*
  • सरकार शराबबंदी लागू करे भले महतारी वंदन मत दे*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.