दुर्गा महाविद्यालय द्वारा आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस में आज 2 जनवरी प्रभात फेरी योगा, जुम्बा, प्रयोजना कार्य में स्कूल की सफाई, 10 बजे स्कूल की प्रार्थना में शामिल हुए।
दुर्गा महाविद्यालय से 2 स्वयंसेवकों ने अपनी प्रस्तुति दी रचना एवम भीम सिंह धीवर ने बौद्धिक परिचर्चा में अतिथि के रूप मे हर्षा साहू अंतर्राष्ट्रीय कराते खिलाड़ी ने स्वयंसेवको को कराते से संबंधित करते हुए कहा कि हमे हमेशा निडर रहना चाहिए साथ ही आत्मरक्षा के गुर सिखाए एवम् विद्यार्थी के आग्रह पर 6 तारीख तक वे कैम्प में अपना समय देंगी।
शाम को मेडिटेशन दिनांक 31 दिसंबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक लगातार शाम 6:30 बजे से 7 बजे तक किया जा रहा है जिसमे श्री द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, रोहित सिंह तिरंगा, अंजना दीदी, रेणु दीदी, जय जी एवम् लोकनाथ भैया अपनी सहभागिता दी जा रही थी।

शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम 6 ग्रुप ने अलग प्रस्तुति दी जिसमे कोविड पर, लड़कियों की शिक्षा, नशे से बर्बाद होता परिवार, शिक्षा के महत्व पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई साथ ही विद्यार्थियों ने कविता, एकल नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई।
कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने बताया कि विद्यार्थी अनुशासन में रहकर दैनिक दिनचर्या का पालन करते हुए सुबह 5 बजे से प्रभात फेरी में 2 कि.मि. के आसपास के क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाते है।






![]()


