रायपुर । दुर्गा महाविद्यालय के राष्टीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर रायपुरा में आयोजित हुआ।शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे युवा नेता विकास उपाध्याय विधायक पश्चिम रायपुर, संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन।
विशिष्ट अतिथि के रूप डोमेंद्र साहू एल्डरमैन, शिव श्याम शुक्ला रितेश साहू, लीलाधर साहू, विनोद कश्यप, वेद प्रकाश कुशवाहा उपस्थित रहे।
कार्यकम के अध्यक्षता दुर्गा महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 31 दिसंबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक होगा इस वर्ष का शिविर ग्रामीण विकास के लिए युवा थीम पर आधारित है।
मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित युवा नेता विकास उपाध्याय विधायक ने कहा है कि एनएसएस के छात्र-छात्राएं अनुशासित रह कर स्वयं का और देख के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है
अध्यक्षता कर रहे डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से नेतृत्व छमता का विकास होता है।
कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने शिविर का उद्देश्य एवम कार्यक्रम के समय सारणी एवम कार्य विवरण की विस्तृत से जानकारी दी। राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गायन किया गया साथ ही लीलाधर साहू जी ने “नौजवान आओ रे” गीत गाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।






![]()


1 जनवरी 2023 को सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। उसके पश्चात योग, जुम्बा किया गया। परियोजना कार्य के अंतर्गत विद्यालय की साफ सफाई की गई जंगली झारिओ की सफाई की गई।
बौद्धिक परिचर्चा में प्रमोद कुमार सेन शिक्षक आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय द्वारा एनएसएस क्या है, उद्देश्य, नियमित गतिविधि, प्री आरडीसी, राष्ट्रीय एकता शिविर
बी एवम सी प्रमाण पत्र के लाभ बताए।
