Skip to content
June 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • बी. वेंकटेश्वरलु ने एनएमडीसी, बचेली के परियोजना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बी. वेंकटेश्वरलु ने एनएमडीसी, बचेली के परियोजना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया

Purushottam Manhare January 3, 2023

 

*पदभार संभालते हुए कहा कि परियोजना का नेतृत्व करना एक सम्मान व जिम्मेदारी की बात*

बचेली / रायपुर ।  बी. वेंकटेश्वरलु को एनएमडीसी, बचेली परियोजना के परियोजना प्रमुख (एचओपी) के रूप में पदभार ग्रहण किया है।  बी. वेंकटेश्वरलु ने  पी.के. मजुमदार का स्थान लिया है, जो 31 दिसंबर को निगम की सेवाओं से सेवानिवृत्त हुए थे।

एनएमडीसी, बचेली के परियोजना प्रमुख के रूप में श्री बी. वेंकटेश्वरलु अपने साथ खनन क्षेत्र में 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव लेकर आए हैं। वह निगम के कुशल कामकाज के साथ-साथ कॉर्पोरेट उद्देश्यों व परफॉरमेंस पैरामीटर्स को प्राप्त करने के लिए भी जिम्मेदार रहेंगे। इसके पूर्व श्री बी. वेंकटेश्वरलु एनएमडीसी, बचेली के मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन)पद पर कार्यरत थे।

श्री बी. वेंकटेश्वरलु एनएमडीसी में सन 1992 से कार्यरत हैं तथा वह उत्पादन विभाग के प्रमुख के रूप में अब-तक सेवाएं देते आ रहे थे। वह कंपनी के विजन और मिशन को एक नया आयाम देने हेतु सदैव प्रयासरत रहे हैं।

बी. वेंकटेश्वरलु इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स, कोलकाता से खनन इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। सन 1998 में उन्होंने फर्स्ट क्लास माइंस मैनेजर्स कम्पेटेन्सी फॉर ओपनकास्ट मेटल माइंस का सर्टिफिकेट प्राप्त भी किया। जिसके उपरांत उन्होंने कंप्यूटर एप्लीकेशन में पीजी डिप्लोमा किया था तथा एमबीए इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में डिग्री भी प्राप्त की है । उन्होंने अपने कैरियर में विभिन्न चुनौतियों का सामना करके व बेहतरीन प्रदर्शन देके अपनी क्षमताओं को लगातार साबित किया है।

पदभार ग्रहण के अवसर पर  पी. के. मजुमदार ने  बी. वेंकटेश्वरलु को बधाई देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि श्री बी. वेंकटेश्वरलू के नेतृत्व में एनएमडीसी, बचेली निश्चित रूप से तेजी से विकास करेगी।

बी. वेंकटेश्वरलु ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि  पी. के. मजुमदार के नेतृत्व में हमने कंपनी को रणनीतिक विविधीकरण और लाभदायक वृद्धि जारी रखने के लिए तैयार किया है । हमें निरंतर विकास के लिए अवसर प्राप्त हो रहे हैं जिनका लाभ उठाकर कंपनी को प्रगति पथ पर ले जाने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूँ। इस परियोजना का नेतृत्व करना मेरे लिए एक सम्मान की बात है तथा मैं अपनी रणनीतिक योजनाओं को जारी रखने और कंपनी के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तत्पर एवं प्रतिबद्ध हूँ।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous चेम्बर के 63वें वार्षिक सम्मलेन की व्यवस्था को लेकर युवा चेम्बर की बैठक हुई संपन्न
Next वैभव ,धन समृद्धि ,गाड़ी   ,बंगला के बजाय भगवान का साथ मांगिये, जब बाबा आपके साथ होंगे तो सारी चीजें स्वत् आपको प्राप्त हो जाएगी – पं• प्रदीप मिश्रा

Related Stories

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026

Recent Posts

  • 865215771781406161
  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

You may have missed

865215771781406161
  • Uncategorized

865215771781406161

June 14, 2026
Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Uncategorized

Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl

June 14, 2026
Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • Uncategorized

Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda

June 13, 2026
most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:

June 13, 2026

Recent Posts

  • 865215771781406161
  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.