Skip to content
June 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • वैभव ,धन समृद्धि ,गाड़ी   ,बंगला के बजाय भगवान का साथ मांगिये, जब बाबा आपके साथ होंगे तो सारी चीजें स्वत् आपको प्राप्त हो जाएगी – पं• प्रदीप मिश्रा
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

वैभव ,धन समृद्धि ,गाड़ी   ,बंगला के बजाय भगवान का साथ मांगिये, जब बाबा आपके साथ होंगे तो सारी चीजें स्वत् आपको प्राप्त हो जाएगी – पं• प्रदीप मिश्रा

Purushottam Manhare January 3, 2023

राजेश्वर गिरी बलौदाबाजार ( वृहद भारत)। जीवन के कठिनतम संघर्ष के मध्य अगर हमे किसी भी रूप में शिव कथामहापुरण श्रवण का अवसर प्राप्त हो रहा है तो वह भगवान शिव के आशीर्वाद का फल है थोड़े कष्ट ,तकलीफ संभव है पर मेरे देवादिदेव महादेव की इच्छा से आप और हमको यह पूण्य प्राप्त हो रहा है उक्त बातें अंतरास्ट्रीय कथा वाचक प. प्रदीप मिश्रा ने ग्राम कोकड़ी में जायसवाल परिवार द्वारा आयोजित शिवकथामहापुराण के द्वितीय दिवस व्यासपीठ से कही । परायणकर्ता पंडित प्रदीप मिश्रा ने उपस्थित अपार जनसमुदाय को संबोधित करते हुए आगे बताया कि आपके जीवन की विषम परिस्थितिया भगवान के द्वारा ली जा रही परीक्षा है जिसे आपकी निष्ठा एवं समर्पण ही पास कराएगा इसलिए भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा और कर्म अच्छी बनाये रखे । दुनिया जब देती है तो लोग पचास बार बोलते हैं पर भगवान शिव जब देते हैं तो वो नही बोलते बल्कि भक्त कहता है कि भगवान शिव ने हमे दिया है ।व्रत ,पूजन और सेवा का अहंकार किसी व्यक्ति को नही करना चाहिए ,अभिमान उचित नहीं है केवल ये विचार रखिए कि जो हो रहा है वह बाबा भोलेनाथ की कृपा का परिणाम है।हमारा कर्तव्य बस इतना है कि हम अपनी श्रद्धा भगवान शिव को समर्पित करें।अपनी पूजा में भगवान शिव से वैभव ,धन सम्रद्धि ,गाड़ी ,बंगला के बजाय भगवान का साथ मांगिये जब बाबा आपके साथ होंगे तो सारी चीजें स्वत् आपको प्राप्त हो जाएगी।माता पिता गुरु कभी भेद नहीं करते भेद की दृष्टि हमारे मन की उपज है ,जिनके बच्चों को बचपन मे अगरबत्ती ,धूपबत्ती ,
एक लोटा जल पकड़ा दी जाती है तब वे बड़े होकर नशे की बोतल नही पकड़ते ,अपने बच्चों को भगवान का ध्वज पकड़ाइये
,मंदिर का रास्ता दिखाइए जिससे वे सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लेंगे।कथावाचक प. प्रदीप मिश्रा ने मंत्रमुग्ध होकर सुन रहे श्रद्धालुओं को शिव पुराण में वर्णित प्रसिद्ध शिव भक्तों के जीवन चरित्र ,भक्ति के संबंध में कथा का वाचन किया ।

ग्राम कोकड़ी कथा स्थल के आसपास करीब तीन लाख श्रद्धालुओ का अपार जनसमूह पंडित प्रदीप मिश्रा के दर्शन एवं कथा श्रवण हेतु उपस्थित रहे ।हजारो की संख्या में श्रद्धालु भोजनालय ,पार्किंग, कथा स्थल पर श्रम दान एवं सेवा प्रदान करते रहे ।सुबह से ही श्रद्धालुजनअपने परिवार सहित पहुँचने लगे थे ।आज आयोजन समिति ,पुलिस ,प्रशासन ,एवं बाउंसर को व्यवस्था बनाने में भारी मशक्कत करना पड़ा ,पंडाल के आसपास श्रद्धालुओं ,विभिन्न समाजसेवीयो ,समूहों द्वारा भजन कीर्तन , खाद्य पदार्थों ,चाय नाश्ता का निशुल्क वितरण करते दिखाई दिए ।अन्य प्रदेशों, दूरस्थ अंचलो से आये श्रद्धालुओं द्वारा आयोजन समिति द्वारा संचालित भोजनालय ,यातायात ,पार्किंग स्थल ,बैठक व्यवस्था की खूब सराहना करते दिखाई दिए ।आयोजक परिवार एवं समिति द्वारा व्यवस्था को दिन प्रतिदिन बेहतर बनाये जाने हेतु आश्वस्त श्रद्धालुओं से की है ।

 

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous बी. वेंकटेश्वरलु ने एनएमडीसी, बचेली के परियोजना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया
Next सम्मेदशिखर की पवित्रता अक्षुण रखने पूनम 6 जनवरी को एक करोड़ नवकार मन्त्र का जाप

Related Stories

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026

Recent Posts

  • 865215771781406161
  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

You may have missed

865215771781406161
  • Uncategorized

865215771781406161

June 14, 2026
Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Uncategorized

Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl

June 14, 2026
Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • Uncategorized

Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda

June 13, 2026
most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:

June 13, 2026

Recent Posts

  • 865215771781406161
  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.