शिवाकृति चित्रकला प्रदर्शनी में स्वास्थ्य मंत्री ने की शिरकत
रायपुर । सूरजपुर की शिवानी ओझा के द्वारा बनाई हुई विभिन्न पेंटिंग्स की एग्जीबिशन एलाइट लर्निंग सेंटर रायपुर में आयोजित की गई है । प्रदर्शनी में आज स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव शिरकत की। उन्होंने शिवानी ओझा के द्वारा बनाई गई विभिन्न विधाओं की पेंटिंग की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद एवं बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।








