Skip to content
November 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • अपनी कार्य कुशलता से विभाग की छवि को बेहतर स्वरूप देने में महती भागीदारी निभाएं: वन मंत्री मोहम्मद अकबर *
  • छत्तीसगढ़

अपनी कार्य कुशलता से विभाग की छवि को बेहतर स्वरूप देने में महती भागीदारी निभाएं: वन मंत्री मोहम्मद अकबर *

Purushottam Manhare January 10, 2023

 

*वन मंत्री मोहम्मद  अकबर ने डी.एफ.ओ. कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित*

*कॉन्फ्रेंस में दोपहर को मिलेट्स लंच का आयोजन*

रायपुर, 10 जनवरी 2023/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  मोहम्मद अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ वन संपदा के मामले में एक समृद्ध राज्य है। वनों के संरक्षण तथा संवर्धन और विकास में विभाग और इसके अमले का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसके मद्देनजर विभागीय अमले सहित समस्त अधिकारी अपनी कार्य कुशलता से विभाग की छवि को निखारने में अहम भागीदारी निभाएं।

वन मंत्री श्री अकबर आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित अरण्य भवन में आयोजित डी.एफ.ओ कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहें थे। कार्यक्रम में राज्य भर से मुख्य वन संरक्षक तथा वनमण्डलाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार द्वारा राज्य में विगत चार वर्षों के दौरान वनों के विकास तथा वनवासियों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है।

वन मंत्री श्री अकबर ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में अपनी कार्य कुशलता और शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के फलस्वरूप वर्तमान में वन विभाग की छवि को एक बेहतर स्वरूप मिला है। वन विभाग में विगत चार वर्षों के दौरान सिर्फ वनों के संरक्षण तथा संवर्धन को ही बढ़ावा नहीं मिला है, बल्कि यहां वनवासियों की उन्नति की दिशा में भी निरंतर कार्य हो रहे है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ लघु वनोपजों के संग्रहण तथा प्रसंस्करण आदि कार्यों में देश में लगातार अव्वल बना हुआ है। वन मंत्री श्री अकबर ने इस दौरान हाथी प्रभावित क्षेत्रों में उनके मार्ग पर लोगों को आवाजाही के लिए मनाही करने और जनजागरूकता लाने पर विभाग को विशेष रूप से जोर दिया। उन्होंने मानव-हाथी द्वंद्व के मामले में सभी वनमण्डलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में हमेशा सजग तथा सतर्क होकर कार्य करने के लिए सख्त निर्देश भी दिए।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री शुक्ला ने इस दौरान बताया कि अरण्य भवन में आयोजित दो दिवसीय डी.एफ.ओ. कॉन्फ्रेंस में 11 जनवरी को मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन द्वारा संबोधित किया जाएगा। इस दौरान मिलेट्स से बने व्यंजनों को बढ़ावा देने दोपहर को मिलेट्स लंच का आयोजन भी किया गया है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous उत्साह के साथ संपन्न हुआ चेंबर का 63वां वार्षिक सम्मेलन. चेंबर के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने एक साथ चेंबर को दी इतनी सौगात
Next स्वरा भास्कर स्टारर फ़िल्म ‘मिसेज फलानी’ का छत्तीसगढ़ के रायपुर में मुहूर्त संपन्न

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.