Skip to content
November 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • स्वरा भास्कर स्टारर फ़िल्म ‘मिसेज फलानी’ का छत्तीसगढ़ के रायपुर में मुहूर्त संपन्न
  • छत्तीसगढ़

स्वरा भास्कर स्टारर फ़िल्म ‘मिसेज फलानी’ का छत्तीसगढ़ के रायपुर में मुहूर्त संपन्न

Purushottam Manhare January 10, 2023

 

रायपुर : अभिनेत्री स्वरा भास्कर की आगामी फ़िल्म ‘मिसेज फलानी’ का मुहूर्त आज छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में किया गया. फ़िल्म के मुहूर्त के मौके पर स्वरा भास्कर और फ़िल्म के निर्देशक मनीष किशोर के अलावा शहर की कई नामी-गिरामी हस्तियां भी मौजूद थीं.

उल्लेखनीय है कि फ़िल्म ‘मिसेज फलानी’ का मुहूर्त शॉट रायपुर शहर के महापौर एजाज ढेबर और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सलाहकार गौरव द्विवेदी के हाथों संपन्न हुआ.

स्वरा भास्कर ने छत्तीसगढ़ में अपनी आगामी फ़िल्म की शूटिंग को लेकर उत्साह जताते हुए कहा, “मैं छत्तीसगढ़ में अपनी फ़िल्म ‘मिसेज फ़लानी की शूटिंग को लेकर काफ़ी उत्साहित हूं. यह एक बेहद ख़ूबसूरत प्रदेश है और यहां की सरकार प्रदेश में फ़िल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है जो काफ़ी सराहनीय है. मैं उम्मीद करती हूं कि बॉलीवुड के और भी मेकर्स देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी आएं और राज्य की ख़ूबसूरती को क़ैमरे में क़ैद करेंगे.”

उल्लेखनीय है कि इस फ़िल्म में 9 अलग-अलग कहानियों को प्रस्तुत किया जाएगा और फ़िल्म की हरेक कहानी में स्वरा भास्कर एक‌ अलग अंदाज़ में नज़र आएंगी. मतलब ये कि ये पहला मौका होगा जब स्वरा भास्कर किसी एक फ़िल्म में 9 अलग-अलग किरदार निभाती नज़र आएंगी. इसे लेकर स्वरा भास्कर कहती हैं, “एक ही फ़िल्म में 9 अलग-अलग किरदार‌ निभाना मेरे लिए‌ एक बड़ी‌ चुनौती है. मैं पूरी कोशिश करूंगी कि मैं सभी किरदारों के साथ न्याय कर‌ पाऊं और आपकी उम्मीदों पर खरी उतरूं.”

प्रोडक्शन हाउस ‘ थ्री एरोज प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ के तहत बनाई जा रही फ़िल्म ‘मिसेज फलानी’ के निर्देशक मनीष किशोर हैं. बतौर निर्देशक ‘मिसेज फलानी’ उनकी पहली फ़िल्म है. बतौर लेखक जल्द ही उनकी अगली फ़िल्म ‘सुस्वागतम खुशामदीद’ रिलीज़ होने जा रही है जिसमें पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ़ मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे. मनीष किशोर टीवी और फिल्मों की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं जिन्होंने ढेरों लोकप्रिय टीवी शोज़ का‌ लेखन किया. बाद में उन्होंने एक‌ लेखक और निर्माता के तौर पर शरमन जोशी अभिनीत फ़िल्म ‘काशी: इन सर्च ऑफ गंगा’ बनाई जिसके लिए उन्होंने ख़ूब प्रसिद्धि मिली.

छत्तीसगढ़ में अपनी फ़िल्म ‘मिसेज़ फलानी‌’ को शूट करने को लेकर निर्देशक मनीष किशोर कहते हैं, “हम छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री भूपेष बघेल का तहे-दिल से आभारी हैं कि उन्होंने अपने राज्य में शूटिंग के लिए हमें तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया कराई हैं. यहां की ख़ूबसूरती देखने के बाद में हैरान हूं और यकीन के साथ कह सकता हूं कि फ़िल्मों की शूटिंग के लिए अब ज़्यादा से ज़्यादा फ़िल्ममेकर छत्तीसगढ़ का रुख करेंगे.”

‘मिसेज फ़लानी’ के मुहूर्त में शामिल हुए छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने इस मौके पर‌ कहा, “माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल‌ के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की न‌ई फ़िल्म‌‌ नीति दिनों-दिन कामयाबी के नये पायदान तय करती जा रही है. इसी‌ कड़ी में प्रख्यात अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी नई फ़िल्म ‘मिसेज फलानी’ की शूटिंग के लिए रायपुर पधारी हैं जो हमारे लिए बेहद हर्ष की बात है. हम उम्मीद करते हैं कि बॉलीवुड की बहुत सारी वेब सीरीज़ और फ़िल्में छत्तीसगढ़ में आकर शूट होंगी और फ़िल्मकार यहां की सुंदरता, यहां का इतिहास, यहां की विरासत, यहां के रहन-सहन व जीवन को सिनेमा के पर्दे पर उभारने की कोशिश करेंगे. हम सभी फ़िल्मकारों का स्वागत करते हैं और चाहते हैं कि वे छत्तीसगढ़ आकर अपने सिनेमाई सपनों को साकार करें.”

https://vrihadbharat.com/wp-content/uploads/2023/01/VID-20230110-WA0033.mp4

 

‘मिसेज फलानी’ के लॉन्च पर रायपुर शहर के महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई सिनेमा पॉलिसी राज्य में फ़िल्मों की शूटिंग में आसानी और फ़िल्ममेकरों की सुविधा‌ को ध्यान में रखकर बनाई गई है. उन्होंने कहा, “हम फ़िल्ममेकरों को हरसंभव तरीके‌ से मदद करने और उन्हें तमाम सुविधाएं मुहैया कराने के लिए तत्पर हैं. ‘मिसेज फलानी’ की शूटिंग उन्हीं प्रयासों का नतीजा है.”

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous अपनी कार्य कुशलता से विभाग की छवि को बेहतर स्वरूप देने में महती भागीदारी निभाएं: वन मंत्री मोहम्मद अकबर *
Next यादव ठेठवार समाज रायपुर राज वार्षिक अधिवेशन एवं प्रेदश स्तरीय ठेठवार सभा का आयोजन 15 जनवरी को

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.