Skip to content
October 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कौन बनेगा करोड़पति 13 में ‘शार्क्स’ से मिले बिग बी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

कौन बनेगा करोड़पति 13 में ‘शार्क्स’ से मिले बिग बी

Purushottam Manhare December 9, 2021

 

कौन बनेगा करोड़पति 13 में एक रोमांचक मुलाकात देखने को मिली! शार्क टैंक इंडिया के पहले संस्करण के लॉन्च से पहले केबीसी में मिस्टर बच्चन सभी ‘शार्क्स’ से मिले। अब आप पूछेंगे कि ये ‘शार्क्स’ क्या है और कौन हैं? तो लीजिए हम आपको बता देते हैं कि ये कोई और नहीं, बल्कि बेहद टैलेंटेड और अनुभवी बिज़नेस इन्वेस्टर्स हैं और ये ‘शार्क्स’ हैं – अशनीर ग्रोवर (‘भारत पे’ के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर), विनीता सिंह (शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ एवं को-फाउंडर), पीयूष बंसल (लेंसकार्ट के फाउंडर एवं सीईओ), नमिता थापर (एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर), अनुपम मित्तल (शादी डॉट कॉम – पीपल ग्रुप के फाउंडर एवं सीईओ), गज़ल अलग़ (मामाअर्थ की को-फाउंडर एवं चीफ मामा) और अमन गुप्ता (बोट के को-फाउंडर एवं चीफ मार्केटिंग ऑफिसर)।

इन शॉर्क्स का स्वागत करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, “देखिए, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर जल्द आने वाला है एक नया शो – शार्क टैंक इंडिया। इस शो के जरिए आप मिलेंगे इंडिया के कोने-कोने से आए बिज़नेस एंटरप्रेन्योर्स से। तो ये एंटरप्रेन्योर्स अपने बिज़नेस आइडियाज़ के लिए इन्वेस्टमेंट की मांग करेंगे शार्क्स से। घबराइए नहीं, ये वो शार्क नहीं हैं, जिन्हें आप समुद्र में देखते आए हैं। यह शार्क शब्द केवल एक नामकरण है। इस शो में जितने भी एंटरप्रेन्योर्स आएंगे, उन्हें ये शार्क परखेंगे, उनके बिज़नेस में इन्वेस्ट करने का फैसला लेंगे और फिर निर्णय लेंगे कि उस बिज़नेस में निवेश किया जाए या नहीं। तो देवियों और सज्जनों, यह है बदलते भारत की नई सोच!”

आगे शार्क नमिता थापर ने कहा, “हम इस शो को लेकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि जैसा आपने कहा, इस शो के जरिए आपको बदलते भारत की नई तस्वीर देखने को मिलेगी। हम यह संदेश देना चाहते हैं कि आप बहुत सारे सपने देखें और पूरी हिम्मत एवं पक्के इरादों के साथ आगे बढ़ें। शार्क्स के रूप में हम आपके साथ हैं।”

इस चर्चा में आगे एबी ने सभी शार्क्स से सवाल किया कि क्या उन्हें किसी बिज़नेस में निवेश करने का फैसला उसी वक्त और उसी जगह पर लेना होगा या फिर उन्हें घर जाकर इस फैसले पर विचार करने का वक्त मिलेगा। इस पर ग़ज़ल अलग़ ने स्पष्ट किया, “हमें उसी समय फैसला लेना होगा (जब पिचर्स अपने आइडियाज़ शार्क्स से बताएंगे)। हमारे पास फोन या लैपटॉप नहीं होंगे और हमें पहले से उनके बिज़नेस आइडियाज़ की जानकारी भी नहीं होगी। पिचर्स हमें जो भी बताएंगे, हमें विश्वास करना होगा कि वो हमें सही जानकारी दे रहे हैं। यदि हमें लगा कि उनके आइडियाज़ में दम है और उनके प्रोडक्ट में क्षमता है, तो हम तुरंत उन्हें एक डील ऑफर करेंगे।”

जब एबी ने पूछा कि ये शार्क्स किस तरह पता लगाते हैं कि कोई बिज़नेस निवेश करने लायक है और वो बड़ी ऊंचाइयों को छुएगा, तब अशनीर ग्रोवर ने बताया, “सर इसमें कोई साइंस नहीं है, ये तो एक आर्ट है। हम सभी ने कभी ना कभी इन्वेस्टर्स को पिच किया है, और इसलिए हमें यह अनुभव है कि हमारे लिए क्या काम करता है और क्या नहीं। तो अब जब हम इन पिचेस पर विचार करते हैं, तो हम उसी तरह से चीजों का आकलन करते हैं। इसके अलावा, हम सभी ने अलग-अलग काफी निवेश किया है, तो हमने अपने अनुभवों से सीखा है और हम यही बात अपने ध्यान में रखते हैं (यह आकलन करते समय कि किस बिज़नेस आइडिया में निवेश करना है)।

अंत में जब एबी ने पूछा, “यदि मेरे पास कोई बिज़नेस आइडिया हो तो क्या मैं इस शो में आ सकता हूं?” इस सवाल के जवाब में अमन गुप्ता, जो कि एक बड़े बॉलीवुड प्रेमी हैं, ने कहा, “नहीं सर! अगर शहंशाह इस शो पर आएगा, तो हम सब शार्क्स पंछी बनकर वहां से चले जाएंगे। हमसे ना हो पाएगा!”

सभी को अपना प्यार और शुभकामनाएं देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, “आप सभी को ऑल द बेस्ट। मुझे लगता है कि यह इस शो के साथ-साथ देश के लिए भी एक नई शुरुआत है।”

शार्क टैंक इंडिया का प्रीमियर 20 दिसंबर को हो रहा है और इसका प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर किया जाएगा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous 14 जनवरी से कैट देशभर में शुरू करेगा “व्यापार स्वराज्य अभियान,रिटेल व्यापार को बचाने ठोस ई-कॉमर्स नीति की मांग
Next शा.क. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बचेली में शिक्षा समिति व पालकगण का बैठक संपन्न

Related Stories

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027* ( 20 दिसंबर 2027 को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा )
  • राष्ट्रीय

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027* ( 20 दिसंबर 2027 को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा )

October 16, 2026
भीम पेमेंट्स ऐप के ज़रिए तुरंत एनपीएस खाता खोलने की सुविधा
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

भीम पेमेंट्स ऐप के ज़रिए तुरंत एनपीएस खाता खोलने की सुविधा

October 15, 2026
पीएम मोदी ने पायलट स्मित मच्छार से की बात, हिम्मत की तारीफ की
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने पायलट स्मित मच्छार से की बात, हिम्मत की तारीफ की

October 2, 2026

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों को‌ जो कोई कोच ओलिंपिक में पहुंचाएगा उसको तीरंदाजी संघ 5 लाख रु का नगद पुरस्कार देगा: कैलाश मुरारका
  • आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का त्योहारी सीजन ऑफर
  • पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है*
  • फैशन का महाधमाका! रंगरेज़ा बाय आरंभ लेकर आ रहा है दिवाली एंड करवाचौथ स्पेशल एडिशन*
  • राजपूत समाज की गौरव प्रियांशु सिंह देव भरतनाट्यम में प्रथम स्थान प्राप्त किया।रायपुर में भरतनाट्यम प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह देव ने हासिल किया प्रथम स्थान

You may have missed

छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों को‌ जो कोई कोच ओलिंपिक में पहुंचाएगा उसको तीरंदाजी संघ 5 लाख रु का नगद पुरस्कार देगा: कैलाश मुरारका
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों को‌ जो कोई कोच ओलिंपिक में पहुंचाएगा उसको तीरंदाजी संघ 5 लाख रु का नगद पुरस्कार देगा: कैलाश मुरारका

October 22, 2026
आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का त्योहारी सीजन ऑफर
  • छत्तीसगढ़

आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का त्योहारी सीजन ऑफर

October 22, 2026
पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है*
  • छत्तीसगढ़

पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है*

October 21, 2026
फैशन का महाधमाका! रंगरेज़ा बाय आरंभ लेकर आ रहा है दिवाली एंड करवाचौथ स्पेशल एडिशन*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

फैशन का महाधमाका! रंगरेज़ा बाय आरंभ लेकर आ रहा है दिवाली एंड करवाचौथ स्पेशल एडिशन*

October 20, 2026

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों को‌ जो कोई कोच ओलिंपिक में पहुंचाएगा उसको तीरंदाजी संघ 5 लाख रु का नगद पुरस्कार देगा: कैलाश मुरारका
  • आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का त्योहारी सीजन ऑफर
  • पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है*
  • फैशन का महाधमाका! रंगरेज़ा बाय आरंभ लेकर आ रहा है दिवाली एंड करवाचौथ स्पेशल एडिशन*
  • राजपूत समाज की गौरव प्रियांशु सिंह देव भरतनाट्यम में प्रथम स्थान प्राप्त किया।रायपुर में भरतनाट्यम प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह देव ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.