लौह नगरी बचेली में स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बचेली में एस एम डी सी शिक्षा समिति के सदस्य तथा पालकों का बैठक आहुत की गई








![]()


बैठक में करोना गाइड लाइन का पालन करते हुए विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई बैठक में उपस्थित पार्षद श्रीमती बीना साहू ने पालकों को संबोधन करते हुए शाला में बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो इस पर जोर देने कहा गया साथ ही बचेली के पार्षद फ़िरोज़ नवाब के द्वारा बच्चों को पढ़ाई में विशेष ध्यान देने हेतु पालकों को संबोधन किया तथा गरीब वर्ग के बच्चों को कॉपी और पेन देने की बात कही गई और स्मार्ट क्लास को बेहतर बनाने हेतु 2 क्लास रुम की पुट्टी तथा पुताई करने में सहयोग की बात की वहीं समाजसेवी श्रीमती अपर्णा विश्वास कल्याणी सेवा समिति के द्वारा बच्चे स्कूल नहीं जाते उनके घर घर जाकर स्कूल आने प्रेरित करने की बात पर चर्चा हुई तथा पालकगण के तरफ से संतोष कुमार दास ने सभी पालकों को जागरूक होने तथा पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा इस बैठक की संचालन शाला की प्राचार्य सुश्री मीनु दयाल द्वारा किया गया जिसमें स्मार्ट क्लास , छमाही परीक्षा ,मिडलाइन टेस्ट के बारे में पालक गण सहित सभी लोगों को जानकारी दिया गया इस बैठक में साला परिवार के सभी शिक्षक के साथ पार्षद फ़िरोज़ नवाब पार्षद श्रीमती रीना दुर्गा ,पार्षद श्रीमती बिना साहू और समाजसेवी श्रीमती अपर्णा बिस्वास उपस्थित रहे ।
